सऊदी अरब, अब नमाज़ के समय भी खुली रहेंगी दुकानें और शॉपिंग मॉल सऊदी अरब में नमाज़ के समय आमतौर पर दुकानें, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट्स इत्यादि बंद हो जाते थे लेकिन आने वाले दिनों में यह सिस्टम बदल सकता है।
सऊदी अरब के प्रख्यात समाचार पत्र उक्काज़ की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब नमाज़ के समय पर शॉपिंग मॉल्स, रेस्टोरेंट और दुकानों को खोलने की इजाजत दे सकता है। अब सिर्फ शुक्रवार के दिन नमाज जुमा के अवसर पर इन तमाम प्रतिष्ठानों को बंद करना होगा।
सऊदी अरब के वर्तमान कानून के अनुसार दुकानदारों एवं कारोबारियों को नमाज़ के समय अपनी दुकानों के शटर और दरवाजे बंद करना अनिवार्य है। अर्थात नमाज़ के टाइम कोई कारोबार नहीं होगा, ना ही किसी प्रकार की सेवाएं जारी रह सकती है।
अल हुर्रा की रिपोर्ट के उकाज़ समाचार पत्र ने कहा है कि नमाज के समय दुकानों को बंद करना एवं तमाम जरूरी सेवाओं को रोक देना इस्लामी दुनिया में सिर्फ सऊदी अरब में यह प्रथा जारी है और यह अपने आप में अभूतपूर्व है। पिछले कुछ दशकों से सऊदी शासन के समर्थन से यह नियम सऊदी अरब में कड़ाई से लागू हो रहा है।
अब सऊदी शासन इसमें बदलाव लाने पर विचार कर रहा है और शुक्रवार के अलावा पूरे सप्ताह नमाज के समय रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल एवं दुकानें खुली रखने की अनुमति दी जा सकती है।


popular post
आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन
आयतुल्लाह आराफी का ईरान के अस्थायी नेतृत्व परिषद में चयन ईरान में नेतृत्व व्यवस्था को
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा