सऊदी अरब ने 160 फिलिस्तीनी नागरिकों को बंदी बनाया

सऊदी अरब ने 160 फिलिस्तीनी नागरिकों को बंदी बनाया सऊदी अरब ने फिलीस्तीन मुक्ति आंदोलन के अग्रणी सशस्त्र दल हमास से जुड़े होने के बेबुनियाद आरोप लगाते हुए 160 फिलिस्तीनी नागरिकों को बंदी बना लिया है।

सऊदी अरब ने इन लोगों को बिना किसी आधार और औचित्य के बंदी बनाया हुआ है। अंतरात्मा के क़ैदी नामक ट्विटर अकाउंट से खुलासा करते हुए ट्वीट किया गया है कि हमास से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए सऊदी अरब की जेलों में 160 साठ से अधिक फिलिस्तीनी नागरिक बंदी हैं।

सऊदी अरब में बंदी बनाए गए लोगों के लिए काम करने वाले एक विशेष अकाउंट से कहा गया है कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि हमास की सदस्यता के आरोप में सऊदी जेलों में बंद फिलिस्तीनी नागरिकों की संख्या कम से कम 160 है।

समा न्यूज़ की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बंदी बनाए गए सभी फिलिस्तीनी नागरिकों को दक्षिण पश्चिम सऊदी अरब के अबहा में एक जेल में रखा गया है।

4 अप्रैल को फिलिस्तीनी लोगों ने सऊदी जेल में बंद अपने देशवासियों की रिहाई के लिए ट्विटर पर एक ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। सऊदी जेलों में बंद फिलिस्तीनी कैदियों की रिहाई के लिए जारी महीने में ट्विटर पर हजारों की संख्या में ट्वीट किए गए।

याद रहे कि सऊदी अरब नें इन लोगों को बिना किसी स्पष्ट औचित्य के कई वर्षों से हिरासत में ले रखा है।

popular post

होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त

होर्मुज़ जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होर्मुज़ जलडमरूमध्य के निकट अमेरिकी सेना का

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *