तुर्की की अनातोली प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब ने जारी शिक्षा वर्ष के अंत तक अपने देश में मौजूद तुर्की के 8 स्कूलों को बंद करने का निर्णय किया है। सऊदी अरब का यह फैसला रियाज़ से संबंधों में बेहतरी लाने की कोशिश कर रहे तुर्की को आक्रोशित कर सकता है।
रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अधिकारियों ने तुर्की शिक्षा मंत्रालय को खबर दी है कि वह सऊदी अरब में चल रही इन 8 संस्थाओं को इस साल के अंत तक हमेशा के लिए बंद कर दे। बता दें कि इन संस्थानों में 2256 छात्र अध्ययनरत हैं।
पिछले महीने ही मंत्रालय ने रिपोर्ट देते हुए कहा था कि सऊदी अरब में तुर्की के कम से कम 26 शिक्षण संस्थान काम कर रहे हैं। ऐसे में 8 संस्थाओं के बंद करने के सऊदी अरब के निर्णय के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।
याद रहे कि तुर्की और सऊदी अरब के संबंधों में 2017 में तनाव बढ़ गया था विशेषकर तब, जब तुर्की ने कतर और सऊदी अरब के बीच जारी मतभेद में कतर का खुलकर समर्थन किया था। 2018 में इस्तांबुल में सऊदी वाणिज्य दूतावास के अंदर आले सऊद के आलोचक पत्रकार जमाल खाशुक़जी की हत्या के बाद यह तनाव अपने चरम पर पहुंच गया था।


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा