ईरान के साथ संपर्क बनाए हुए हैं सऊदी अरब और यूएई

ईरान के साथ संपर्क बनाए हुए हैं सऊदी अरब और यूएई ईरान के साथ संबंध सुधारने के लिए प्रयासरत सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने ईरान के साथ परमाणु समझौते में वापसी के लिए विएना में जारी वार्ता में उपस्थिति के लिए बेहद जोर लगाया था लेकिन विएना परमाणु वार्ता में भाग लेने से वंचित रहने वाले अरब के इन दोनों देशों ने ईरान से सीधी वार्ता के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं।

लेबनान 24 की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात व ईरान के साथ सीधी बातचीत के लिए विचार कर रहे हैं।

लेबनान 24 ने रायटर्स के हवाले से रिपोर्ट देते हुए कहा है कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत अरब देशों ने ईरान के परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए सहमति दे दी है और यह देश ईरान के साथ अपने संबंधों को सुधारने के लिए काम कर रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार ये दोनों देश अमेरिका के साथ अपनी सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए भी वार्ता कर रहे हैं। बता दें कि अमेरिका की परमाणु समझौते में वापसी की संभावना को लेकर ईरान इस समझौता में शामिल पश्चिमी देशों के साथ विएना में वार्ता कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का दावा है कि वह ईरान के साथ समझौते में लौटना चाहते हैं जबकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 2018 में एक पक्षीय रूप से इस समझौते से हट गए थे।

अमेरिका के विदेश मंत्री ने सोमवार को कहा था कि इस परमाणु समझौते में लौटना वाशिंग्टन की प्राथमिकता है ताकि अन्य मुद्दों के समाधान के लिए इस समझौते के तहत रूपरेखा तैयार की जा सके।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *