सऊदी अरब और यूएई को अमेरिका और इस्राईल से कोई फायदा नहीं
यमन के हुदैदह प्रांत के क़बीलों के सरदारों ने यमन जनांदोलन अंसारुल्लाह के प्रमुख अब्दुल मालिक हौसी से मुलाक़ात की.
सय्यद अब्दुल मलिक अल हौसी ने कहा कि यमन की जनता ने अल्लाह, और अपने देश की जानता से किए हुए वादों को पूरा कर दिया. उन्होंने पानी बहादुरी, फ़िदाकारी और बलिदान से दुश्मन के अरमानों पर पानी फेर दिया और उन्हें और उनकी साज़िशों को नाकाम बना दिया.
हौसी ने हुदैदह प्रांत को यमन की मज़लूमी का प्रतीक बताते हुए कहा कि यमन के जियालों ने अपनी बहादुरी और वफादारी से अल्लाह, इस्लामी उम्माह और देश की जनता से किए हुए वादे को वफ़ा कर दिया. सऊदी गठबंधन ने हुदैदह बंदरगाह और यहाँ के मछुआरों को निशाना बनाकर यमन की जानता के दुखों में बेशुमार इज़ाफ़ा किया है.
अब्दुल मलिक हौसी ने कहा कि हुदैदह प्रांत और यमन के अन्य भागों में सऊदी गठबंधन के अत्याचार इस अतिक्रमणकारी गठबंधन के काले कारनामों का सबसे बड़ा अध्याय हैं. उन्होंने कहा कि हुदैदह कृषि उत्पादन के क्षेत्र में देश का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है. यमन से गरीबी को मिटाने के लिए सभी को कृषि क्षेत्र पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
सय्यद अब्दुल मलिक ने यमन पर हमले करने पर सऊदी गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि खुदा का शुक्र है कि आले सऊद और संयुक्त अरब अमीरात का घंण्ट और अहंकार चकनाचूर हो चुका है. उन्हें अमेरिका और इस्राईल पर भरोसा कर के भी कुछ हासिल नहीं हुआ है.
बता दें कि यमन की संपूर्ण नाकाबंदी के समय से ही हुदैदह यमन की शहरग की तरह बना हुआ है . सऊदी गठबंधन ने इस प्रनत पर क़ब्ज़े के लिए कई बार व्यापक हमले किए हैं लेकिन हर बार यमन की जानता के प्रतिरोध के आगे घुटने टेकने पड़े.


popular post
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया
ईरान ने मिसाइल के बारे में ट्रंप के आरोपों को “बड़ा झूठ” क़रार दिया ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा