सऊदी अरब और ईरान ने इतिहास रचा, दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध हुए बहाल
बीजिंग में जारी संयुक्त बयान के मुताबिक, सऊदी अरब और ईरान राजनयिक संबंध फिर से शुरू करने और दोनों देशों के दूतावासों को फिर से खोलने पर सहमत हो गए हैं. तीनों देशों का यह बयान आधिकारिक सऊदी प्रेस एजेंसी ने शुक्रवार को जारी किया।
अल-अरबिया न्यूज़ वेबसाइड पर प्रकाशित खबर के अनुसार, दोनों पक्षों ने राज्यों की संप्रभुता का सम्मान करने, उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और 2001 में उनके बीच संपन्न सुरक्षा सहयोग समझौते को सक्रिय करने पर सहमति व्यक्त की है। संयुक्त बयान में कहा गया है कि रियाद और तेहरान राज्यों की संप्रभुता और उनके आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने के प्रति सम्मान की पुष्टि करते हैं।
सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, समझौते में इस बात पर सहमति बनी है कि दोनों देश दो महीने की अवधि के भीतर अपने दूतावास फिर से खोलेंगे। सऊदी अरब, ईरान और चीन के एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि बीजिंग में हुए समझौते में सऊदी और ईरानी विदेश मंत्री राजदूतों के आदान-प्रदान की व्यवस्था करने और आपसी संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए मिले हैं।
सऊदी प्रेस एजेंसी द्वारा प्रकाशित एक त्रिपक्षीय बयान में कहा गया है कि तेहरान और रियाद ने 1998 में अर्थव्यवस्था, व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, विज्ञान, संस्कृति, खेल और युवाओं के क्षेत्र में सहयोग पर एक सामान्य समझौते पर हस्ताक्षर करने पर भी सहमति व्यक्त की।
संयुक्त बयान के मुताबिक, तीनों देशों ने ‘क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा’ को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। बयान में कहा गया है कि सऊदी अरब और ईरान ने 2021-2022 में दोनों पक्षों के बीच वार्ता की मेजबानी के लिए इराक और ओमान को धन्यवाद दिया। सऊदी अरब और ईरान ने भी इन सफल वार्ताओं की मेजबानी के लिए चीन को धन्यवाद दिया


popular post
इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता
इस्राईली छापेमारी के दौरान 10 फ़िलिस्तीनी कलाकारों ने मेरी रक्षा की: यहूदी अमेरिकी अभिनेता अमेरिकी
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा