यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस का हमला, तीन प्रमुख पुलों को बनाया निशाना
रूस की ओर से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइलों ने यूक्रेन की राजधानी कीव में दनीप्रो नदी पर बने तीन प्रमुख पुलों को नुकसान पहुंचाया। इन हमलों के कारण शहर में यातायात पर प्रतिबंध लगाना पड़ा और कई स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। रूसी सेना ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव में दनीप्रो नदी पर बने तीन महत्वपूर्ण पुलों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया।
यूक्रेनी सूत्रों के मुताबिक, इन हमलों में तीनों पुलों को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा राजधानी के विभिन्न इलाकों में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और आग लगने की घटनाएं भी हुईं। कीव के मेयर विताली क्लित्स्को ने एक बयान जारी कर बताया कि रूसी हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि ये हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की उस चेतावनी के बाद किए गए, जिसमें उन्होंने रूस और क्रीमिया प्रायद्वीप को जोड़ने वाले पुल पर यूक्रेन के तीसरे हमले का जवाब देने की बात कही थी। वहीं, समाचार पत्र ‘कीव पोस्ट’ ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यूक्रेन के दनीप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में कई आवासीय अपार्टमेंट, खारकीव में एक अस्पताल और जापोरिज़िया में एक ट्राम को भी निशाना बनाया गया।
यूक्रेन के सैन्य और ऊर्जा ठिकानों पर रूस के हमले
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को दावा किया कि उसकी सेना ने यूक्रेन के 310 ड्रोन मार गिराए हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यूक्रेन के सैन्य और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रातभर किए गए हमलों की जानकारी दी। रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि रूसी सेना ने यूक्रेन के ओडेसा क्षेत्र में बंदरगाह से जुड़ी सुविधाओं और यूक्रेनी सशस्त्र बलों के लिए सैन्य उपकरण ले जा रहे जहाजों को निशाना बनाया।
रूसी समाचार एजेंसी तास ने रक्षा मंत्रालय के बयान के हवाले से बताया कि यूक्रेन के सैन्य उद्योगों से जुड़ी कंपनियों, भंडारण केंद्रों, ऊर्जा प्रतिष्ठानों और परिवहन बुनियादी ढांचे पर भी हमले किए गए। इन हमलों का दायरा कीव सहित यूक्रेन के पांच अन्य क्षेत्रों तक फैला हुआ था।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने आगे दावा किया कि बीती रात यूक्रेन के 310 मानवरहित विमानों (ड्रोन) को देश के विभिन्न क्षेत्रों में मार गिराया गया।


popular post
दुश्मन की किसी भी ग़लत हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा: ईरानी सेना प्रमुख
दुश्मन की किसी भी ग़लत हरकत का करारा जवाब दिया जाएगा: ईरानी सेना प्रमुख ईरान
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा