रूस की चेतावनी, सीरिया में वैश्विक आतंकवाद को फिर बढ़ावा दे सकता है अमेरिका

रूस की चेतावनी, सीरिया में वैश्विक आतंकवाद को फिर बढ़ावा दे सकता है अमेरिका
सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध दमिश्क़ की निर्वाचित सरकार का सहयोग कर रहे रूस ने इस देश में एक बारे फिर अमेरिका की नकारात्मक भूमिका को लेकर सचेत किया है।

रूस के उप विदेश मंत्री ओलेग सिरोमोलोतोव के हवाले से खबर देते हुए फ़ार्स समाचार एजेंसी ने जानकारी दी है कि मास्को सीरिया में अमेरिकी सेना के क़ब्ज़े वाले क्षेत्रों की स्थिति को लेकर चिंतित है।

रूस के एक न्यूज़ चैनल ने उप विदेश मंत्री का बयान जारी करते हुए कहा कि हम उन क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं जो सीरियाई सरकार के नियंत्रण में नहीं हैं। विशेष रूप से इदलिब और अल-तनफ में जहां अमेरिका की सैन्य उपस्थिति बनी रहती है।

अपने बयान में उप विदेश मंत्री ने कहा कि इस बात के स्पष्ट प्रमाण हैं कि इदलिब में आईएसआईएस नेता अबू इब्राहिम अल-क़ुरैशी को मारने के पीछे अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद को फिर से हवा देना मक़सद था। उप विदेश मंत्री ने बताया कि इस साल जनवरी में पूर्वोत्तर सीरिया के अल-हसका प्रांत में अल-सनाआ जेल पर आतंकी संगठन आईएसआईएस द्वारा किए गए हमले की आड़ में सैकड़ों ख़तरनाक आतंकवादियों को फ़रार करने का अवसर दिया गया था।

बता दें कि इस जेल को अमेरिका समर्थित कुर्द लड़ाकों द्वारा नियंत्रित किया किया जाता था जिन्हें सीरियाई डेमोक्रेटिक फोर्सेज़ के रूप में जाना जाता है। यह तत्व भी अमेरिका पर निर्भर हैं। कुछ समाचार सूत्रों ने यह भी बताया कि इन अमेरिकी तत्वों की मदद से आईएसआईएस के आतंकी इस जेल से भागने में सफ़ल रहे।

सिरोमोलोतोव ने अंत में इस बात पर ज़ोर दिया कि इन सभी तथ्यों से संकेत मिलता है कि सीरियाई सरकार को जल्द से जल्द देश के सभी क्षेत्रों पर नियंत्रण करना चाहिए और आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में दमिश्क़ को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मिलना चाहिए।

popular post

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के लिए

10 अरब डॉलर, ट्रंप की युद्ध नीति की अब तक की कीमत सऊदी अरब के

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *