रूस की नाटो को धमकी, बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात कर सकता है मॉस्को

रूस की नाटो को धमकी, बेलारूस में परमाणु हथियार तैनात कर सकता है मॉस्को रूस के विदेश मंत्रालय ने आज मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर नाटो ने मॉस्को के सुरक्षा प्रस्तावों पर चर्चा करने से इनकार कर दिया तो बेलारूस में परमाणु हथियारों की तैनाती सहित सभी विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास तनाव कम करने के लिए इस महीने की शुरुआत में, पश्चिमी देशों को  सुरक्षा प्रस्तावों की पेशकश की थी। इन प्रस्तावों में से एक यह सुनिश्चित करना है कि नाटो पूर्वी यूरोप में  विशेष रूप से यूक्रेन में आक्रामक हथियारों को तैनात नहीं करेगा। स्पुतनिक समाचार पत्र के अनुसार रूसी विदेश मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि यूक्रेन में अमेरिकी सैन्य की तैनाती से स्थिति और खराब हो जाएगी, मॉस्को को उम्मीद है कि वाशिंगटन इस के खतरनाक परिणामों को समझेगा।

रूसी उप विदेश मंत्री आंद्रेई रोडेंको ने संवाददाताओं से कहा कि हमारा मानना ​​है कि इस तरह की कार्रवाइयां यूक्रेन के आसपास की स्थिति और पूरे पश्चिमी देशों के साथ हमारे संबंधों को और ख़राब करेगा। मेरा मानना ​​​​है कि वाशिंगटन में ऐसे बुद्धिमान लोग भी हैं जो इस तरह के कार्यों के पूर्ण खतरे को समझते हैं।

रोडेंको ने यह भी कहा कि मॉस्को संयुक्त राज्य अमेरिका और नाटो से सुरक्षा प्रस्तावों पर औपचारिक प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा कर रहा है जिसमें रूस के पड़ोसी देशों में आक्रामक हथियारों को तैनात नहीं करने का अनुरोध भी शामिल है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले भी नाटो से रूस के लिए विश्वसनीय सुरक्षा गारंटी पर महत्वपूर्ण वार्ता शुरू करने का आह्वान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रूस को कानूनी रूप से गारंटी की आवश्यकता है क्योंकि पश्चिम ने अपने मौखिक दायित्वों को पूरा नहीं किया है।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *