रूस का ऐलान, ईरान के साथ कारोबार में डॉलर की नहीं होगी जगह

रूस का ऐलान ईरान के साथ कारोबार में डॉलर की नहीं होगी कोई जगह

रूस और ईरान के संबंधों को लेकर दोनों देशों की ओर से विशेष ध्यान दिया जा रहा है जहाँ रूस दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर ज़ोर दे रहा है वहीं दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते भी गहराते जा रहे हैं.

रूस के राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोफ़ ने ईरान और रूस के बीच कारोबारी रिश्तों को और मज़बूत करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि रूस और ईरान के बीच होने वाले कारोबार में डॉलर की कोई जगह नहीं होगी. पुतिन की तेहरान यात्रा से पहले पेस्कोफ़ ने दोनों देशों के रिश्तों पर बयान देते हुए कहा कि हम धीमे धीमे अपने बीच के मामलों से डॉलर को खत्म कर देंगे.

उन्होंने कहा कि ईरान और रूस मिलकर अपने खिलाफ लगाए गए प्रतिबंधों के असर को कम करने की सलाहियत रखते हैं. हम जल्द ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग को बढ़ाने के लिए एक समझौते पर दस्तखत करेंगे. हमने तेहरान को एक समझौते की रूप रेखा पेश की है.

बता दे कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगलवार,19 जुलाई को तेहरान का दौरा करेंगे जहाँ वह अपने ईरानी समकक्ष राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब अर्दोग़ान के साथ आस्ताना बैठक में हिस्सा लेंगे. पुतिन इस यात्रा के दौरान ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी और तुर्क नेता रजब तय्यब तय्यब अर्दोग़ान से भी अलग अलग मुलाक़ात करेंगे.

popular post

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा

एयर इंडिया को 22 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का घाटा वित्त वर्ष 2025-26 में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *