म्यांमार में ‘नरसंहार’ का फैसला आने से इस्राईल की चिंता बढ़ी
इस्राईली अख़बार ‘इजरायल हयोम’ ने लिखा है कि म्यांमार में नरसंहार के संबंध में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का फैसला इस्राईल के ख़िलाफ़ हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चल रहे मामले को प्रभावित कर सकता है। अल-मयादीन समाचार नेटवर्क के हवाले से बताया कि इस्राईली अख़बार ‘इज़रायल हयोम’ ने म्यांमार में नरसंहार किए जाने के संबंध में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) के फैसले के संभावित परिणामों पर चिंता जताई है। अख़बार ने लिखा है कि, यह फैसला दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस्राईल के ख़िलाफ़ दायर मुकदमे सहित अन्य मामलों को भी प्रभावित कर सकता है।
अल-मयादीन के अनुसार, अखबार ने चेतावनी दी है कि, इस्राईल को अनिवार्य रूप से एक ऐसी अभूतपूर्व और चुनौतीपूर्ण न्यायिक नीति का सामना करना पड़ सकता है, जिसके दूरगामी परिणाम होंगे।
‘इज़रायल हयोम’ ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के इस फैसले को एक महत्वपूर्ण न्यायिक मिसाल क़रार दिया है। अख़बार के मुताबिक़, ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी देश को नरसंहार का ज़िम्मेदार ठहराया गया है, न कि केवल उन व्यक्तियों को, जिन्होंने उस देश की ओर से इस अपराध को अंजाम दिया हो।
अल-मयादीन की रिपोर्ट के अनुसार, इस फैसले से प्रभावित होने वाले शुरुआती मामलों में दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस्राईल के ख़िलाफ़ अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में दायर मुक़दमा भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा, इस्राईली अख़बार ने नरसंहार सम्मेलन (Genocide Convention) के क्रियान्वयन और उसकी व्याख्या को लेकर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में एक नए न्यायिक दृष्टिकोण के विकसित होने की आशंका भी जताई है।
अल-मयादीन के अनुसार, हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पिछले गुरुवार को घोषणा की कि वर्ष 2017 में म्यांमार के सुरक्षा बलों की ओर से रखाइन प्रांत में रोहिंग्या मुसलमानों के ख़िलाफ़ चलाया गया सैन्य अभियान नरसंहार के अपराध की श्रेणी में आता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस सैन्य अभियान के दौरान अंधाधुंध हत्याएं की गईं, बड़े पैमाने पर यौन हिंसा और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं को अंजाम दिया गया, बच्चों को गंभीर शारीरिक एवं मानसिक नुक़सान पहुंचाया गया और रिहायशी इलाकों को व्यापक स्तर पर नष्ट कर दिया गया।
अनुमानों के अनुसार, उस समय रोहिंग्या समुदाय के कम से कम 10 हजार लोगों की हत्या कर दी गई थी। यह संख्या इस समुदाय की कुल आबादी का लगभग 1.2 प्रतिशत थी।
अल-मयादीन के अनुसार, नरसंहार अंतरराष्ट्रीय आपराधिक कानून के तहत सबसे गंभीर अपराध माना जाता है। समाचार नेटवर्क का आरोप है कि इस्राईल ने हाल के वर्षों में ग़ाज़ा पट्टी में ऐसा ही अपराध किया है और युद्ध-विराम की घोषणा के बावजूद उसकी गतिविधियां जारी हैं।
अल-मयादीन की रिपोर्ट के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र की जांच समिति ने भी अपने हालिया बयान में ग़ाज़ा में नरसंहार जारी रहने पर जोर दिया है। समिति ने कहा है कि क़ब्ज़ा करने वाली इस्राईली सेनाओं की ओर से युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध किए जाने के मामले दर्ज किए गए हैं।
इन अपराधों में बच्चों की जानबूझकर हत्या, यातना और फिलिस्तीनियों के खिलाफ यौन हिंसा जैसी घटनाएं शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन अत्याचारों का शिकार विशेष रूप से बच्चे भी हुए हैं। ये घटनाएं अधिकृत पश्चिमी तट (वेस्ट बैंक) में भी सामने आई हैं।


popular post
म्यांमार में ‘नरसंहार’ का फैसला आने से इस्राईल की चिंता बढ़ी
म्यांमार में ‘नरसंहार’ का फैसला आने से इस्राईल की चिंता बढ़ी इस्राईली अख़बार ‘इजरायल हयोम’
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा