सीरिया में अमेरिकी फौज के ठिकानों पर इराक से दागे गए रॉकेट

सीरिया में अमेरिकी फौज के ठिकानों पर इराक से दागे गए रॉकेट

इज़रायल- ईरान में चल रहे तनाव के बीच रविवार रात सीरिया में अमेरिकी फौज के ठिकानों पर हमले हुए हैं। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ये हमला इराक से किया गया। इराक की सिक्योरिटी फोर्सेस के मुताबिक अमेरिका के मिलिट्री बेस पर निनेवेह इलाके से 5 रॉकेट दागे गए।

इराकी सुरक्षा सूत्रों की ओर से रॉयटर्स को इस बारे में जानकारी दी गई है। अमेरिकी सेना के खिलाफ फरवरी की शुरुआत के बाद यह पहला हमला है। यह हमला इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के अमेरिका की यात्रा से लौटने और व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात के एक दिन बाद हुआ है।

हाल ही में इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल सुदानी अमेरिका के दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से मांग की थी कि वो इराक से अपनी फौज को निकाल लें। सेना के एक अधिकारी ने कहा कि हम इस हमले पर जानकारी साझा करने के लिए इराक में गठबंधन बलों के साथ बात कर रहे हैं।

ये रॉकेट हमले इराक में एक सैन्य अड्डे पर शनिवार तड़के हुए बड़े विस्फोट के एक दिन बाद हुए हैं। विस्फोट में इराकी सुरक्षा बल के एक सदस्य की मौत हो गई थी। अभी तक हमले की किसी ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है। वैसे इस हमले का ज़िम्मेदार कातिब हिजबुल्लाह संगठन को माना जा रहा है। हालांकि इस संगठन ने हमले को लेकर किसी तरह का बयान नहीं दिया है।

कातिब हिजबुल्लाह एक इराकी शिया संगठन है। इसकी शुरुआत 2003 में अमेरिका और ब्रिटेन के इराक पर हमले के बाद कई ईरानी समर्थक समूहों के बीच एक संगठन के तौर पर हुई थी। इस समूह की स्थापना जमाल जाफर अल-इब्राहिम ने की थी, जिसे अबू महदी अल-मुहांडिस के नाम से जाना जाता है।

इस समूह ने 2003 से 2011 तक इराक युद्ध के वक्त गठबंधन सेना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसके अलावा यह समूह इराक युद्ध (2013-2017) और सीरियाई गृहयुद्ध (2011-वर्तमान) में सक्रिय रहा है। 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे जाने तक समूह की कमान अबू महदी अल-मुहांडिस के पास थी।

इसके बाद मुहांडिस की जगह अब्दुल अजीज अल-मुहम्मदावी (अबू फदक) को पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज (पीएमएफ) का नया नेता नियुक्त किया गया। कातिब हिजबुल्लाह का लक्ष्य इराक में एक समानांतर सरकार की स्थापना करना और अमेरिका को अपने देश से बाहर निकालना है।

popular post

क़तर और सऊदी अरब, ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के प्रमुख सहयोगी

क़तर और सऊदी अरब, ईरान पर अमेरिकी हवाई हमलों के प्रमुख सहयोगी सऊदी अरब और

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *