रिहा हुए फिलिस्तीनियों ने इज़रायली नारे लिखी टी-शर्टों को आग के हवाले किया

रिहा हुए फिलिस्तीनियों ने इज़रायली नारे लिखी टी-शर्टों को आग के हवाले किया

हाल ही में, ग़ाज़ा में इज़रायली जेलों से रिहा हुए फिलिस्तीनियों ने उन कमीजों को जला दिया है, जिन्हें इज़रायल ने उन्हें पहनने के लिए मजबूर किया था। इन कमीजों पर स्टार ऑफ डेविड, जेल का लोगो लगा हुआ था और उस पर यह वाक्य लिखा हुआ था: “न हम माफ करेंगे, न हम भूलेंगे।”

शनिवार को फिलिस्तीनियों की रिहाई से पहले, इज़रायल जेल सेवा ने कुछ फिलिस्तीनियों को ये कमीजें पहने हुए एक तस्वीर साझा की थी। एक बयान के अनुसार, जेल सेवा के प्रमुख कोबी याकूबी ने फिलिस्तीनियों को ये उत्तेजक कमीजें पहनने के लिए मजबूर किया। फिलिस्तीनी प्रतिरोध समूह हमास ने इज़रायल के इस कदम की निंदा करते हुए इन संदेशों को “हमारे बहादुर कैदियों की पीठ पर नस्लवादी नारे” बताया।

गौरतलब है कि फिलिस्तीनियों की रिहाई ग़ाज़ा में कैदियों के छठे आदान-प्रदान का हिस्सा है, जो 19 जनवरी को शुरू हुआ था। इसके बाद 15 महीने से जारी युद्ध थम गया, जिसमें 50 हजार से अधिक फिलिस्तीनी शहीद और लाखों घायल हो गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे हैं। इज़रायल की बर्बर बमबारी ने पूरे ग़ाज़ा को खंडहर में बदल दिया है।

पिछले नवंबर में, अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) ने ग़ाज़ा में युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके पूर्व रक्षामंत्री योव गैलेंट के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे। इज़रायल को ग़ाज़ा में नरसंहार के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में भी मुकदमे का सामना करना पड़ रहा है।

popular post

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि

ईरान के मिसाइलों और ड्रोन हमलों में तेज़ी से वृद्धि ईरान ने अपना जवाबी हमला

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *