तुर्की (Turkey) के विदेश मंत्रालय का कहना है कि पूर्वी यरुशलम (Jerusalem) में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इस्राईली शासन के हालिया फैसले अंतरराष्ट्रीय कानून (International law) के उल्लंघन का एक और उदाहरण हैं।
तुर्की विदेश मंत्रालय की साइट के अनुसार तुर्की विदेश मंत्रालय ने इस्राईल द्वारा पूर्वी यरूशलेम की ज़मीन खाली कराने और वहां पर बने घरों को नष्ट करने और उनकी प्रॉपर्टी पर ज़बरदस्ती क़ब्ज़ा करने के इस्राईली सरकार के हालिया फैसलों पर एक बयान में कहा कि फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ ये हालिया फैसले इस्राईली सरकार के अंतरराष्ट्रीय कानून के उल्लंघन का एक उदाहरण हैं।
बता दें कि तुर्की के विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस तरह के अवैध कार्य से ये स्पष्ट हो जाता है कि इस्राईली सरकार शांति कायम करने के बजाए अपने कब्जे को मजबूत करना चाहता है।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस्राईल द्वारा ऐसे कदमों को उस समय तेज किया गया जब फिलिस्तीन के लोग COVID-19 जैसे ख़तरनाक से लड़ रहे हैं।
ग़ौरतलब है कि तुर्की विदेश मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से इस्राईली सरकार की विस्तारवादी नीतियों के विरोध में फिलिस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने का भी आह्वान किया है।


popular post
ईरान, अमेरिका और इज़रायल को अपमानित करने में सफल रहा: शेख़ नईम क़ासिम
ईरान, अमेरिका और इज़रायल को अपमानित करने में सफल रहा: शेख़ नईम क़ासिम लेबनानी प्रतिरोध
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा