कतरी विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सऊदी-रूसी समकक्षों से वार्ता की

कतरी विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सऊदी-रूसी समकक्षों से वार्ता की

कतर के विदेश मंत्री ने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए रियाद में अपने सऊदी समकक्ष से मुलाकात की।
कतर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने रियाद में जीसीसी (GCC) विदेश मंत्रियों की बैठक के मौके पर अपने सऊदी समकक्ष फैसल बिन फरहान अल सऊद से मुलाकात की।

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के विचारों पर चर्चा की साथ ही क्षेत्रीय व वैश्विक स्थिरता और सुरक्षा हासिल करने के लिए राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में संयुक्त समन्वय को मजबूत करने पर बातचीत की।

सूत्रों के अनुसार रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ एक अलग बैठक में कतर के विदेश मंत्री ने रूस-यूक्रेन संकट का तत्काल शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय प्रयासों में दोहा की तत्परता पर भी जोर दिया।

साथ ही कतरी विदेश मंत्रालय ने ये घोषणा की कि बैठक कतर और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों, सहयोग को मजबूत करने और विकसित करने के तरीके और नवीनतम क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विकास, विशेष रूप से रूस–यूक्रेन संकट और वैश्विक भोजन संकट पर बातचीत हुई।

कतर के विदेश मंत्री ने कहा कि उनका देश संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों के निहित सिद्धांतों के लिए प्रतिबद्ध है। दोहा का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय विवादों को शांति पूर्वक तरीके से हल किया जाना चाहिए।

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *