इस्राईल की तकनीक को धता बता जेल से निकल भागे फिलिस्तीनी

इस्राईल की तकनीक एवं ताक़त को धता बता जेल से निकल भागे फिलिस्तीनी फिलिस्तीन के छह कैदी इस्राईल की सुरक्षा व्यवस्था एवं ताकत को धता बताते हुए सबसे सुरक्षित मानी जाने वाली जेल से सकुशल निकल भागे हैं।

इस्राईल की तकनीक एवं सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए फिलिस्तीन के छह कैदी जेल से भाग गए हैं। फिलिस्तीनी कैदियों के जेल से इस तरह भाग जाने से अचंभित इस्राईली अधिकारियों ने कैदियों को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च अभियान चला दिया है।

कहा जा रहा है कि इस्राईल की कुख्यात गिलबाआ जेल में बंद इन क़ैदियों ने पिछले कई महीने से सुरंग खोदकर जेल से भागने में सफलता पाई है। फिलिस्तीनी बंदियों के इस कारनामे को हॉलीवुड की किसी थ्रिलर फिल्म की तरह आँका जा रहा है।

इस्राईल के अत्याचारों का सामना कर रहे कैदियों के इस जेल से भागने की खबर सुनकर फिलिस्तीन में खुशी की लहर दौड़ गई है। फिलिस्तीनी जनता ने सड़कों पर उतर कर इस घटना पर जश्न मनाया है वहीँ इस्राईल के अधिकारियों को इस घटना की भनक भी तब लगी जब जेल से निकलने में सफल रहे इन फिलिस्तीनी क़ैदियों को खेतों में काम कर रहे कुछ किसानों ने भागते हुए देखा।

जेल से निकल भागने वाले 5 कैदी प्रतिरोधी बल के सदस्य थे जबकि एक अन्य अल अक्सा ब्रिगेड के पूर्व अधिकारी हैं।

इस्राईल के कड़े सुरक्षा प्रबंधा और तकनीकी ढोल की पोल खोलते हुए जेल से निकलने वाले कैदियों को फिलिस्तीनी दलों ने जांबाज बताते हुए हीरो की तरह पेश किया है। वहीं इस्राईली जेल सेवा के अधिकारी इस घटना को बड़ी सुरक्षा और खुफिया चूक बता रहे हैं।

इस्राईल के उत्तर में स्थित इस जेल को सबसे ज्यादा सुरक्षित माना जाता है लेकिन इस्राईल के सुरक्षा हल्के में उस समय हड़कंप मच गया जब इस्राईली किसानों ने जेल अधिकारियों को सूचित किया कि उन्होंने खेतों के पास कुछ संदिग्ध लोगों को भागते हुए देखा है।

जेल स्टाफ ने जब कैदियों की गिनती की तो 6 लोग लापता पाए गए। कहा जा रहा है कि कैदियों ने अपने बाथरूम की फर्श से होते हुए एक सुरंग खोदी थी जिसके रास्ते से वह जेल से बाहर निकले।

टाइम्स ऑफ इस्राईल की रिपोर्ट के अनुसार जेल से फरार हुए 6 लोगों में से 5 लोगों को उम्र कैद की सजा दी गई थी। इस्राईल की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा कर जेल से भागने वाले हैं इन लोगों को फिलिस्तीन विशेषकर ग़ज़्ज़ा में हीरो की तरह पेश किया जा रहा है। उनके इस्राईली जेल से भागने पर मिठाई बांटी गई है और लोगों में जश्न का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles