फिलिस्तीन, मस्जिदे अक्सा पर इस्राईल का हमला, 150 से अधिक घायल

फिलिस्तीन, मस्जिदे अक्सा पर इस्राईल का हमला, 150 से अधिक घायल

मस्जिदे अक्सा में नमाज पढ़ रहे फिलिस्तीनी नागरिकों पर इस्राईली सेना के हमले में कम से कम 150 फिलिस्तीनी नागरिक घायल हो गए हैं। इस्लाम में तीसरे सबसे पवित्र स्थल समझी जाने वाली मस्जिद अक्सा में शुक्रवार को सुबह की नमाज के बाद इस्राईली सेना एवं फिलिस्तीनी नागरिकों के बीच झड़प हुई जिसमें 150 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बता दें कि इस्राईल प्रशासन की ओर से अतिगृहित पूर्वी यरुशलम में स्थित मस्जिद में प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है हालांकि रमजानुल मुबारक में यह पाबंदी हटा दी गई है। सुबह की नमाज के लिए हजारों लोग मस्जिद पहुंचे थे। जिस समय यह घटना हुई मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए हजारों फिलिस्तीनी नागरिक पहुंचे हुए थे।

मस्जिद की प्रबंधक समिति का कहना है कि बुधवार से लेकर अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। सुबह की अजान से पहले मस्जिद के आंगन में इस्राईली पुलिस मोर्चा संभाल चुकी थी। एपी न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मस्जिद ए अक्सा की प्रबंधन समिति के अनुसार इस्राईली पुलिस और सेना सुबह की नमाज से पहले ही मस्जिद में दाखिल हुई।

इस्राईल ने दावा किया है कि रमजान के अवसर पर सुबह की नमाज के लिए मस्जिद में हजारों लोग जमा हुए थे। इस्राईली सेना मस्जिद में रखे गए पत्थरों को हटाने के लिए मस्जिद में दाखिल हुई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि आंसू गैस और प्लेनेट गैन का इस्तेमाल कर रही इस्राईली सेना के मुकाबले के लिए फिलिस्तीनी नागरिक पत्थरों का प्रयोग कर रहे हैं।

कुछ वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि इस्राईली सेना की ओर से बर्बर तरीके से दाग़े जा रहे हैं आंसू गैस के गोलों के बीच लोग मस्जिद में छुपने के लिए सुरक्षित स्थान की तलाश में हैं। इस्राईली सेना के बर्बर बल प्रयोग में बड़ी संख्या में नागरिक घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कहा जा रहा है कि इस्राईल पीड़ितों और घायलों तक एम्बुलेंस और चिकित्सा सहायता पहुंचाने की राह में बाधाएं उत्पन्न कर रहा है। एंबुलेंस एवं चिकित्सा कर्मियों को मस्जिदे अक्सा तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है जबकि मस्जिद के आंगन में बड़ी संख्या में घायल लोग फंसे हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles