फ़िलिस्तीन नदी से समंदर तक फ़िलिस्तीनियों का है, ग़ैरों के लिए कोई जगह नही

फ़िलिस्तीन नदी से समंदर तक फ़िलिस्तीनियों का है, यहां ग़ैरों के लिए कोई जगह नही हमास आंदोलन ने फिलिस्तीनी राष्ट्र के साथ अंतर्राष्ट्रीय एकजुटता दिवस के अवसर पर एक बयान जारी किया, जिसमें जोर देकर कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस संबंध में अपनी भूमिका अच्छी तरह से नहीं निभा रहा है।

फ़िलिस्तीन की बात करते हुए आधिकारिक हमास समाचार वेबसाइट ने बताया कि फिलिस्तीनी लोगों और भूमि के खिलाफ इस्राईल की आक्रामक नीतियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय अपनी ज़िम्मेदारी नहीं निभा रहा है और वहीं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय फिलिस्तीनी लोगों को एक लोकतांत्रिक विकल्प नहीं मानता है।

इस्राईल की साजिशों का सामना करने के लिए प्रतिरोध के विकल्प और कार्यक्रम पर जोर देते हुए, हमास ने कहा कि फिलिस्तीन नदी से समंदर तक फिलिस्तीनी लोगों का है  और विदेशिओं के लिए इसमें कोई स्थान नहीं है। हमास के प्रमुख ने उल्लेख किया कि फिलिस्तीनी क्षेत्र पर चल रहे इस्राईली आक्रमण का सामना करना, गाजा पट्टी की घेराबंदी जारी रखना, फिलिस्तीनी भूमि को लूटना, वेस्ट बैंक में इस्राईली बस्तियों का निर्माण करना, यरुशलम के लोगों को स्थानांतरित करना और शरणार्थियों की वापसी के अधिकार से इनकार करने के लिए तत्काल समझौते की आवश्यकता है।

हमास के प्रमुख ने कहा कि विश्व समुदाय इस्राईली सरकार के अत्याचार और उसके माध्यम से वैश्विक नियमों के उल्लंघन से तंग आ चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि इस्राईली सरकार अब पूरी दुनिया के सामने ज़लील व रुसवा हो गई है। उल्लेखनीय है कि यूरोपीय संघ की अदालत ने अपने ताज़ा फैसले में हमास का नाम आतंकवादी समूहों की सूची से निकाल दिया जिस का फिलिस्तीनी गुटों ने स्वागत किया है।

हमास का गठन 1987 में मिस्र तथा फ़िलिस्तीन के मुसलमानों ने मिलकर किया था जिसका उद्धेश्य क्षेत्र में इस्राईली प्रशासन के स्थान पर इस्लामिक शासन की स्थापना करनी थी।

popular post

इज़रायल के ख़िलाफ़ पहले से घोषित ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं: आईआरजीसी

इज़रायल के ख़िलाफ़ पहले से घोषित ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं: आईआरजीसी ईरान के इस्लामिक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *