“आतंकवाद ख़ात्मे के लिए पाकिस्तान को तुरंत ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला जाए: ओवैसी

“आतंकवाद ख़ात्मे के लिए पाकिस्तान को तुरंत ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला जाए: ओवैसी

भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इन दिनों विभिन्न देशों के दौरे पर हैं। इन प्रतिनिधिमंडलों में शामिल एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी भी पाकिस्तान की असलियत उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में पाकिस्तान की पोल खोलते हुए बताया कि मुंबई हमलों के बाद भारत सरकार के जांचकर्ता पाकिस्तान गए थे, जहां उन्होंने सभी सबूत सौंपे। लेकिन यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पाकिस्तान को इस आतंकी मामले में आगे बढ़ने के लिए तब मजबूर होना पड़ा जब उसे एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डाला गया था। इसलिए हमारी मांग है कि अब भी पाकिस्तान को फिर से इस सूची में डाला जाए और यह कार्रवाई तुरंत होनी चाहिए। ओवैसी ने इसके लिए अरब देशों, विशेष रूप से सऊदी अरब से सहयोग की मांग की है।

उन्होंने आगे कहा कि जर्मनी में हुई एक बैठक में भारत ने साजिद मीर के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की थी, लेकिन पाकिस्तान ने कहा कि वह मर चुका है। जबकि कुछ वर्षों बाद वही पाकिस्तान एफएटीएफ की समिति के सामने आकर कहता है कि साजिद मीर जीवित है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जो व्यक्ति पहले मृत बताया गया था, वह अचानक जिंदा निकल आया? पाकिस्तान की इसी धोखेबाज नीति के कारण दुनिया में आतंकवाद बढ़ता जा रहा है और इसे रोकने के लिए निर्णायक कार्रवाई जरूरी है।

ओवैसी के अनुसार, यही वजह है कि पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाना ज़रूरी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को एक बार फिर एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में डाला जाना चाहिए, तभी उन तमाम आतंकी संगठनों को मिलने वाली वित्तीय मदद पर रोक लगाई जा सकेगी। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर यह पूछा जाता है कि हम पाकिस्तान से बातचीत क्यों नहीं करते, तो यह भी पूछा जाना चाहिए कि पाकिस्तान में आखिर बात किससे की जाए?

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *