ट्रंप और नेतन्याहू के बल पर सत्ता का ख़्वाब देख रहे पहलवी ने इराकियों की मदद को “विदेशी हस्तक्षेप” बताया
रज़ा पहलवी, जो कल तक ताज-तख्त पाने के लिए अमेरिका और इज़राइल से ईरान पर हमले की गुहार लगा रहे थे, आज ईरान के संदर्भ में “विदेशियों” को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे हैं!
उन्होंने दावा किया:कि,
“इस्लामी गणराज्य ने ईरान को विदेशियों (जिनमें इराक़ की जन-प्रतिरोध बल हश्द अल-शाबी भी शामिल है) के हवाले कर दिया है।” लेकिन सच्चाई कुछ और है:
हश्द अल-शाबी इराक की एक जन-आधारित ताक़त है, जिसने ISIS के खिलाफ डटकर मुकाबला किया और ईरान के शासन में उसकी कोई भूमिका नहीं है।
इराक़ की मदद मानवीय और राहत से जुड़ी रही है—जिसमें दवाइयों, खाद्य सामग्री से लेकर चिकित्सा उपकरण तक शामिल हैं।
आयतुल्लाह सिस्तानी जो ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता हैं के निर्देशों के अनुसार, शिया समुदाय के पवित्र धर्म स्थल हज़रत अब्बास (अ.स.) के हरम की ओर से ईरान को 38 ट्रिलियन की सहायता भेजी गई। इससे पहले इमाम हुसैन (अ.स.) के हरम से भी जन-सहायता भेजी जा चुकी थी।
दिलचस्प बात यह है कि, खुद पहलवी कई सालों से “शासन परिवर्तन” के लिए ट्रंप और नेतन्याहू से सैन्य मदद की मांग करते रहे हैं, लेकिन अब पड़ोसी देशों की मदद को “हस्तक्षेप” कह रहे हैं!
ट्रंप ने तीन बार खुले तौर पर उन्हें नजरअंदाज किया और सीधे “ईरान की जनता” से बात की—क्योंकि उनके विदेशी सहयोगी भी उन्हें विश्वसनीय नहीं मानते।


popular post
ट्रंप और नेतन्याहू के बल पर सत्ता का ख़्वाब देख रहे पहलवी ने इराकियों की मदद को “विदेशी हस्तक्षेप” बताया
ट्रंप और नेतन्याहू के बल पर सत्ता का ख़्वाब देख रहे पहलवी ने इराकियों की
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा