हमारी सैन्य कार्रवाई केवल दक्षिणी लेबनान तक सीमित नहीं, बेरूत तक भी पहुंचेगी: नेतन्याहू
ऐसे समय में जबकि, लेबनान सरकार अब भी इज़रायली शासन के साथ प्रत्यक्ष वार्ताओं से उम्मीद लगाए बैठी है, इसी बीच इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बेरूत पर कब्ज़े की खुली धमकी दी है।
नेतन्याहू ने साफ़ शब्दों में कहा कि इज़रायली सेना की कार्रवाई केवल दक्षिण लेबनान तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसमें बेरूत और “अल-बिक़ा” क्षेत्र भी शामिल होंगे।
उन्होंने दावा किया कि, इज़रायली सैनिक लेबनान में लितानी नदी को पार कर चुके हैं, जबकि उनकी सेना को हिज़्बुल्लाह के लड़ाकों की ज़बरदस्त और ऐतिहासिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है।
इज़रायली प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि, उनकी सेना “रणनीतिक ठिकानों पर नियंत्रण” स्थापित कर चुकी है और अल-बिक़ा मोर्चे पर भी सक्रिय है।
दक्षिण लेबनान में इज़रायली सैनिकों के भारी नुक़सान का कोई ज़िक्र किए बिना नेतन्याहू ने कहा: “हम हिज़्बुल्लाह पर लगातार हमले कर रहे हैं और हर मुठभेड़ में उनके लड़ाकों को खत्म कर रहे हैं।”
दूसरी ओर, दक्षिण लेबनान में अपने सैनिकों के नुक़सान को कड़ी सेंसरशिप के तहत छिपा रहे इज़रायल ने हाल ही में अपने सात सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। इसी सप्ताह हिज़्बुल्लाह लेबनान ने इज़रायली वायुसेना के दो वरिष्ठ कमांडरों को मार गिराने का दावा किया है।
हिज़्बुल्लाह ने इज़राइल के 5 टैंकों को आग के हवाले किया
लेबनान की प्रतिरोधी ताक़तों ने आज जुमे के दिन इज़रायली ठिकानों और सैन्य उपकरणों के खिलाफ़ अपने हमले जारी रखे और ज़ायोनी फ़ौज की बढ़त का डटकर मुकाबला किया। हिज़्बुल्लाह ने इज़रायल के 5 टैंकों को आग के हवाले कर दिया है।


popular post
इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है: अतवान
इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है:
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा