ओमान की दो टूक इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य नहीं करेंगे

ओमान की दो टूक इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य नहीं करेंगे ओमान के विदेश मंत्री बद्र दिन हम्द अल बु सईदी ने कहा है कि ओमान इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक नहीं करेगा।

ओमान सल्तनत के विशेष दूत ने अपने इस्राईली समकक्ष के साथ टेलीफोन वार्ता के बारे में बात करते हुए कहा कि हम फिलिस्तीनी जनता का समर्थन करते हैं एवं उनके मौलिक अधिकारों के समर्थक हैं। हम संप्रभु देशों के निर्णय एवं उनकी संप्रभुता का सम्मान करते हैं।

टाइम्स ऑफ इस्राईल की रिपोर्ट के अनुसार ओमान के विदेश मंत्री ने कहा है कि हम इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सामान्य करने वाले खाड़ी के तीसरे अरब देश नहीं बनेंगे।

ओमान के विदेश मंत्री ने फिलिस्तीन संकट पर बात करते हुए कहा कि हम फिलिस्तीन में शांति स्थापना का समर्थन करते रहेंगे लेकिन इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सामान्य नहीं करेंगे।

ओमान दो सरकारों के गठन के आधार पर एक न्याय पूर्ण समावेशी और स्थाई शांति प्राप्त करने के सिद्धांत पर भरोसा करता है। फिलिस्तीन संकट के हल के लिए यह एकमात्र विकल्प है और हम इसी पर जोर देते हैं।

इस्राईल के साथ किसी भी समझौते की संभावना को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हम खाड़ी सहयोग परिषद का वह तीसरा देश नहीं बनेंगे जो इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सामान्य करे।

हम फिलिस्तीनी लोगों के साथ खड़े हैं। हम उनके अधिकारों का समर्थन करते हैं।

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात, बहरैन, सूडान और मोरक्को ने ट्रम्प कार्यकाल में फिलिस्तीनी लोगों की पीठ में खंजर घौंपते हुए इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सामान्य कर कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *