संघर्ष-विराम की उम्मीद नहीं, नेतन्याहू ‘हमेशा की जंग’ चाहता है: गार्जियन

संघर्ष-विराम की उम्मीद नहीं, नेतन्याहू ‘हमेशा की जंग’ चाहता है: गार्जियन
गार्जियन की विश्लेषणात्मक रिपोर्ट में साइमन टिस्डॉल ने नेतन्याहू की युद्ध-नीति को लेकर एक गंभीर और चेतावनी भरा लेख लिखा है। उनके अनुसार, नेतन्याहू की असल रणनीति संघर्ष-विराम नहीं बल्कि स्थायी युद्ध है।  एक ऐसी जंग जो कभी खत्म न हो।
टिस्डॉल के मुताबिक, नेतन्याहू द्वारा ईरानी जनता से अपील कि वे अपनी सरकार के खिलाफ खड़े हों, महज़ एक छलावा है। उसे ईरानी जनता की आज़ादी की चिंता नहीं, बल्कि उसका असली उद्देश्य है ईरान को ऐसा बना देना कि वह हमेशा कमजोर, अस्थिर और बाहरी दबाव के आगे झुका रहे।  ठीक वैसा ही जैसा हर साम्राज्यवादी ताक़त चाहती है।
इस विश्लेषण में यह भी कहा गया है कि नेतन्याहू का राजनीतिक अस्तित्व युद्ध पर ही टिका है। अगर जंग रुक जाए, तो उसके हाथ से सत्ता, लोकप्रियता और कानूनी सुरक्षा तीनों फिसल सकते हैं। इसलिए वह युद्ध को अपनी ढाल बनाकर हर बार नए मोर्चे खोलता है।
लेखक याद दिलाते हैं कि किस तरह नेतन्याहू ने गज़ा में जब एकतरफा संघर्ष-विराम हुआ था, तो उसने खुद ही उसे तोड़ दिया। आज वह ग़ज़ा पर रोज़ बम गिरा रहा है, आम फ़िलिस्तीनी नागरिक मारे जा रहे हैं, और साथ ही वह सीरिया व लेबनान पर भी लगातार हमले कर रहा है।
इस पूरे परिप्रेक्ष्य में लेखक सवाल उठाते हैं: जब नेतन्याहू ग़ज़ा, सीरिया और लेबनान में भीषण युद्ध छेड़ चुका है, तो हमें कैसे भरोसा हो कि वह ईरान के साथ नरमी बरतेगा?
 टिस्डॉल का साफ़ संदेश है — नेतन्याहू की युद्ध मशीन को न अमन चाहिए, न स्थिरता। उसे चाहिए एक अंतहीन जंग, ताकि वह खुद बचा रहे।

popular post

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *