नफ्ताली बैनेट जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे

नफ्ताली बैनेट जल्द ही संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर जाएंगे  इस्राईल टीवी ने खबर देते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट जल्दी ही संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा करेंगे।

नफ्ताली बैनेट की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए इस्राईल विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि वह जल्दी ही यूएई की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

इस्राईल टीवी ने विदेश मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा है कि नफ्ताली बैनेट जल्द ही अबू धाबी की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे।

इस्राईल के चैनल 13 ने नफ्ताली बैनेट की अधिकारिक यात्रा के समय का विवरण नहीं दिया है लेकिन हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए विदेश मंत्री की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह यात्रा पूरी तरह से सफल रही है।

विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि संयुक्त अरब अमीरात और इस्राईल के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्रालय बैनेट की यूएई यात्रा का प्रबंध कर रहा है।

अल खलीज ऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के विदेश मंत्री ने कल यूएईके विदेश मंत्री की उपस्थिति में दुबई में इस्राईल के महावाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया है। उन्होंने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा था कि कल हमने अबू धाबी में अपने दूतावास का उद्घाटन किया था और आज दुबई में महा वाणिज्य दूतावास खोल रहे हैं।

हम इतिहास बनाने के आदत डाल रहे हैं। हम आज यहां जिस चीज का उद्घाटन कर रहे हैं वह सिर्फ एक वाणिज्य दूतावास नहीं बल्कि दोनों देशों के बीच व्यापक सहयोग का केंद्र है।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *