अरब इस्राईल संबंधों को नए आयाम देने नफ्ताली बैनेट अबु धाबी पहुंचे

अरब इस्राईल संबंधों को नए आयाम देने नफ्ताली बैनेट अबु धाबी पहुंचे

इस्राईल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार देश के प्रधानमंत्री संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट अबू धाबी पहुंच चुके हैं जहाँ वह यूएई के राष्ट्रपति से मुलाक़ात करेंगे.

इस्राईल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद की दावत पर अबू धाबी पहुंचे हैं।

अबू धाबी पहुंचे नफ्ताली बैनेट के इस्तक़बाल के लिए संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री अब्दुल्लाह बिन ज़ायद हवाई अड्डे पर मौजूद थे.

इससे पहले, इस्राईली मीडिया ने कहा था कि अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने इस्राईल के राष्ट्रपति इस्हाक़ हर्ज़ोग को संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के लिए आमंत्रित किया था.

याद रहे कि संयुक्त अरब अमीरात, बहरैन, सूडान और मोरक्को समेत चार अरब देशों ने संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्था में 2020 में इस्राईल के साथ सामान्यीकरण समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे.

बता दें कि इन चारों अरब देशों के शासकों ने क्षेत्रीय जनता एवं अन्य देशों के भारी विरोध के बावजूद इस्राईल के साथ संबंधों को लेकर रुचि दिखाई है. क्षेत्रीय जनता इन समझौतों को फिलिस्तीनी लोगों के खिलाफ तल अवीव शासन के अत्याचारों को हरी झंडी और फिलिस्तीनी जनता के दमन के आधार के रूप में देखती है.

popular post

ईरान के कई शहरों में विस्फोटों की आवाज़ें, बुशहर और ख़ोज़िस्तान में अमेरिकी हमलों का विवरण

ईरान के कई शहरों में विस्फोटों की आवाज़ें, बुशहर और ख़ोज़िस्तान में अमेरिकी हमलों का

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *