यमन, संयुक्त अरब अमीरात से जुड़े 90 से ज़्यादा लड़ाके ढेर यमनी सूत्रों ने रिपोर्ट दी है कि शबवह प्रांत में होने वाली लड़ाई के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के 90 से अधिक एजेंट ढ़ेर हो गए हैं।
यमन युद्ध पर रिपोर्ट प्रकाशित करते हुए फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने यमन के सैनिक सूत्रों के हवाले से खबर देते हुए कहा कि यमनी सेना और स्वंय सेवी बल के जवानों और अमीरात के एजेंटों के मध्य यमन के दक्षिण में स्थित शबवा प्रांत में होने वाली लड़ाई में 90 से अधिक एजेंटों को मार गिराया गया जबकि दसियों घायल हुए हैं।
यमन के सैनिक सूत्रों ने बताया है कि अमीरात के एजेंट शबवा प्रांत के पश्चिम में घुसने का प्रयास कर रहे थे कि यमनी सेना ने उन्हें पीछे वापस कर दिया। आपकी जानकारी के लिए यह बता दें कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात शबवा और अलमहरा प्रांतों में अपने क़ब्ज़े को बाक़ी रखने के प्रयास में हैं।
उल्लेखनीय है कि मार्च 2015 से यमन के विरुद्ध सऊदी अरब और उसकी अगुवाई में बने गठबंधन के पाश्विक हमले जारी हैं और इन हमलों में अब तक दसियों हज़ार यमनी मारे जा चुके हैं, मारे जाने वालों में काफ़ी अधिक संख्या बच्चों और महिलाओं की है। इन पाश्विक हमलों के साथ साथ सऊदी अरब ने यमन का कड़ा ज़मीनी, हवाई और समुद्री नाकाबंदी कर रखी है जिससे यमनी जनता व लोगों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना है।


popular post
ईरान ने 19वें अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया
ईरान ने 19वें अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया ईरान की इस्लामी क्रांति रक्षक बल
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा