यमन, सऊदी अरब के बर्बर हमलों में 100 से अधिक की मौत, कई घायल यमन पर सऊदी अरब के बर्बर हमलों में कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है।
सऊदी अरब नीत गठबंधन ने यमन के सअदा में एक इमारत पर बर्बर हवाई हमले किये जिसमे कम से कम 100 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है वहीँ 2000 से अधिक लोग मलबे में दबे हुए हैं।
रेड क्रॉस ने 100 लोगों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए कहा है कि हमले में कम से कम 100 नागरिक मारे गए हैं।
कहा जा रहा है कि सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन ने यमन पर कई जगहों पर हमले करते हुए सअदा में केंद्रीय जेल पर हमला किया जिसमे घटनास्थल पर ही 100 से अधिक बंदी मारे गए हैं वहीँ जेल की ईमारत में भी कम से कम 2000 से अधिक लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है।
भरी संख्या में बचाव दल कर्मी घटनास्थल पर पहुँच गए हैं तथा पीड़ितों को मलबे से बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सऊदी हमलों का निशाना बने इस स्थान पर लगभग 2,500 लोगों को रखा जाता था।
वहीँ यमनी मीडिया ने कहा है कि सऊदी अरब के इस हमले में कम से कम 140 लोगों की मौत हुई है। यमन जनांदोलन ने सऊदी अरब के इन बर्बर हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि यमनी बल सऊदी अरब के इन हमलों का जवाब अपनी पूरी क्षमता से देंगे।
यमन की त्रासदी और आले सऊद की बर्बरता का उल्लेख करते हुए सअदा प्रान्त के गवर्नर ने कहा कि हॉस्पिटल मृतकों एवं घायलों से भरे हुए हम दवा और चिकित्सा आपूर्ति की आवश्यकता है।


popular post
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में भी हुए विस्फोट
यमन के अल-हुदैदा बंदरगाह पर सऊदी अरब का हवाई हमला, सऊदी अरब के जाज़ान में
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा