यमन की ओर से सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर मिसाइल हमला

यमन की ओर से सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर मिसाइल हमला

सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा संगठन ने राजधानी रियाद और रियाद के दक्षिण-पूर्व में स्थित शहर अल-खर्ज में सुरक्षा चेतावनी जारी की। इसी दौरान अरब मीडिया के सूत्रों ने इन दोनों शहरों की ओर यमनी बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने की खबर दी है। यमन की दिशा से मिसाइल दागे जाने का पता चलने के बाद सऊदी अरब की राजधानी रियाद और शहर अल-खर्ज में चेतावनी के सायरन बजने लगे।

इस बीच, सोशल मीडिया पर रियाद के आसमान में दिखाई दे रही एक मिसाइल का वीडियो भी प्रसारित किया गया है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह यमन से दागी गई मिसाइल है। रियाद पर यह मिसाइल हमला ऐसे समय हुआ है जब कुछ घंटे पहले ही यनबू, ताइफ़, जेद्दा, अल-उला, ख़मीस मुशैत तथा जिज़ान और अबहा शहरों में भी शुरुआती चेतावनी प्रणाली सक्रिय की गई थी।

हालाँकि, अभी तक यमन की सशस्त्र सेनाओं की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यमन की सेना और अंसारुल्लाह द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमलों में यह बढ़ोतरी उस घटना के बाद हुई है, जब यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरीअ ने पिछली रात सना में सऊदी अरब द्वारा एक “आईएसआईएस जैसी” साज़िश को विफल किए जाने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इस साज़िश का कड़ा जवाब दिया जाएगा और इसे बिना प्रतिक्रिया के नहीं छोड़ा जाएगा।

popular post

सऊदी अरब को लगातार ‘इनकार’ सुनना पड़ रहा; मिस्र भी यमन में सैनिक नहीं भेजेगा

सऊदी अरब को लगातार ‘इनकार’ सुनना पड़ रहा; मिस्र भी यमन में सैनिक नहीं भेजेगा

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *