अमेरिका संवैधानिक और नैतिक दायित्व का पालन करे : ईरान

अमेरिका संवैधानिक और नैतिक दायित्व का पालन करे : ईरान, ईरान के विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद ज़रीफ और उप विदेश मंत्री अब्बास इराकची ने अमेरिकी विदेश मंत्री को जवाब देते हुए कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाना अमेरिकी प्रशासन का एक कानूनी और नैतिक दायित्व है, उसे वार्ता के लिए एक हथकंडे के रूप में ना प्रयोग किया जाए।

याद रहे कि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकेन ने दावा करते हुए कहा था कि अमेरिका को ईरान की ओर से ऐसे किसी क़दम का नहीं पता लगा जिससे यह मालूम पड़ता हो कि वह अमेरिकी प्रतिबंधों को हटवाने का इच्छुक है।

ब्लिंकेन का जवाब देते हुए मोहम्मद जवाद ज़रीफ ने ट्वीट करते हुए कहा कि ट्रम्प प्रशासन की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों को हटाना बाइडन प्रशासन का कानूनी एवं नैतिक कर्तव्य है लेकिन वह इसे वार्ता के लिए एक हथकंडे के रूप में प्रयोग कर रहा है। ज़रीफ़ ने कहा कि यह प्रतिबंध ट्रम्प कार्यकाल में प्रभावी नहीं हो सके थे तुम्हारे कार्यकाल में भी इनका कोई प्रभाव नहीं होगा।

ज़रीफ़ ने अमेरिका की ओर से ईरान की सीज़ की गई प्रॉपर्टी को रिलीज करने की मांग करते हुए कहा कि ट्रम्प की विरासत खत्म हो रही है इससे जान छुड़ा लो।

वहीँ ईरान की वार्ता समिति के प्रमुख सदस्य अब्बास इराकची ने कहा के परमाणु समझौते से निकलने वाला अमेरिका पहले ईरान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाए, जब उसकी सच्चाई की परीक्षा हो जाएगी ईरान भी परमाणु समझौते में दिए गए अपने वचन का पालन करेगा। क्या अमेरिका इसके लिए तैयार है?

popular post

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

इस्लामी उम्मत को कमज़ोर करने के लिए सऊदी अरब को दंडित किया जाना चाहिए: अंसारुल्लाह

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *