लीबिया के विद्रोही जनरल खलीफा हफ्तार इस्राईल की यात्रा पर

लीबिया के विद्रोही जनरल खलीफा हफ्तार इस्राईल की यात्रा पर लीबिया सरकार के सशस्त्र विद्रोही दल के अगुआ जनरल खलीफा हफ्तर इस्राईल की यात्रा पर पहुंचे हुए हैं।

इस्राईली सैन्य टेलीविजन रिपोर्टर इताई ब्लूमेंथल ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि खलीफा हफ्तर इस्राईल की यात्रा पर तल अवीव पहुंच चुके हैं। इताई ब्लूमेंथल ने तल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर जनरल खलीफा हफ्तर के विमान के उतरने की सूचना दी।
ब्लूमेंथल ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर लिखा, “खलीफा हफ्तर का पी4-आरएमए विमान साइप्रस से बेन गुरियन हवाईअड्डे पर उतरा।

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने अल-अरबी अल-जदीद वेबसाइट के हवाले से खबर देते हुए कहा कि , इस्राईली टेलीविजन रिपोर्टर ने कहा कि हफ्तर दो घंटे के लिए तल अवीव में रुके और फिर उनका विमान दो घंटे के बाद साइप्रस के लिए हवाई अड्डे से रवाना हुआ।

इससे पहले, इस्राईली अखबार हारेत्ज़ ने पिछले नवंबर में रिपोर्ट दी थी कि खलीफा हफ़्तर के बेटे सद्दाम ने अबू धाबी से तल अवीव की यात्रा की थी। इस्राईली अखबार ने उस समय हफ्तर के बेटे की इस्राईल यात्रा के उल्लेख करते हुए लिखा था कि सद्दाम ने अपने पिता के विचारों पर चर्चा करने के लिए इस्राईल के अधिकारियों से मुलाकात की थी।

इस्राईल के अधिकारियों और सद्दाम के बीच हुए बैठक के दौरान, उन्होंने तल अवीव के साथ समझौते के बदले में लीबिया की इस्राईल की राजनीतिक और सैन्य सहायता की आवश्यकता पर चर्चा की। कुछ राजनीतिक हलकों का मानना ​​​​है कि अगर खलीफा हफ्तार चुनाव जीतते हैं, तो इस्राईल मामलों का प्रभार उनके बेटे के हाथों में होगा। विशेष कर इस लिए भी अब खलीफा हफ्तर बीमार है।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *