लीबिया को मिला नया प्रधानमंत्री, फत्ही लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

लीबिया को मिला नया प्रधानमंत्री, फत्ही लेंगे पद और गोपनीयता की शपथ

एक लंबे समय से अराजकता एवं गृहयुद्ध का समाना कर रहे लीबिया को नया प्रधानमंत्री मिल गया है।

लीबिया की संसद ने कल दोपहर (गुरुवार) को एक नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया। फत्ही लीबिया के नए प्रधानमंत्री बनाये गए है।
लीबिया के सूत्रों के अनुसार, “फत्ही बशगा” ने भारी मतों से विजय हासिल की और उनको लीबिया का नया प्रधानमंत्री घोषित किया गया है जबकि उनके उत्तराधिकारी के रूप में अब्दुल्ला बालेहक को चुना गया है।

आज अकिला सालेह की अध्यक्षता में लीबिया की बैठक बुलाई गई है जिस में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल हमीद दाबीबा को बदलने के साथ-साथ देश के संविधान के बदलाव के बारे में चर्चा होगी। लीबियाई मीडिया के अनुसार देश के संविधान में बारहवें संशोधन को भी आज बहुमत से मंजूरी मिल गई।

याद रहे कि लीबिया 2011 से पश्चिमी जगत की गठबंधन सेनाओं के हमले और मुअम्मर गद्दाफी सरकार को हटाने के बाद से ही अस्थिरता से जूझ रहा है। पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की हत्या के बाद से, लीबिया विभिन समूहों मे बट गया , इस हद तक कि देश में सशस्त्र समूह दो भागों पूर्व (त्राबलस ) और पश्चिम (त्रिपोली) बट गये।

लीबिया के राष्ट्रीय गठबंधन की सरकार और पूर्वी लीबिया की सरकार (खलीफा हफ्तर के नेतृत्व में) ने देश में कई वर्षों तक सत्ता के लिए लड़ाई लड़ी, और एक साल के गहन संघर्ष के बाद राजधानी में वेफ़ाक सरकार को जीत मिली। पिछले साल मार्च के अंत में, संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में जिनेवा, स्विटज़रलैंड में लीबियाई राजनीतिक वार्ता का एक नया दौर आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य लीबिया की अंतरिम सरकार के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की जांच करना था।

बाद में मोहम्मद अल-मनफी राष्ट्रपति पद के लिए चुने गए जबकि अब्दुल हमीद दाबीबा लीबिया के प्रधान मंत्री चुने गए थे। 11 मार्च, 2017 को, “राष्ट्रीय एकता सरकार” की कैबिनेट ने संसद का विश्वास मत जीता और “अब्दुल हामिद अल-दबीबा” के कैबिनेट के 35 सदस्यों ने संसद के 132 सदस्यों के मत हासिल किये केवल दो प्रतिनिधि ऐसे थे जिन्होंने अपना वोट नहीं दिया और बाक़ी 36 प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।

 

popular post

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर दिया

ईरान ने फ्रांस में विरोध प्रदर्शनों के हिंसक दमन से बचने की आवश्यकता पर ज़ोर

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *