लैपिड ने दुबई में इस्राईली वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया

लैपिड ने दुबई में इस्राईली वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया इस्राईल के विदेश मंत्री इन दिनों संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर गए हुए हैं।

लैपिड ने आज संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में इस्राईल के वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन किया। दुबई में इस्राईल के वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन करते हुए इस्राईली विदेश मंत्री ने कहा कि कल हमने अबू धाबी में इस्राईल के दूतावास का शुभारंभ किया है और आज दुबई में वाणिज्य दूतावास का उद्घाटन कर रहे हैं।

अल क़ुद्स अल अरबी की रिपोर्ट के अनुसार लैपिड ने कहा कि हम इतिहास रचने की आदत डाल रहे हैं और इसकी शुरुआत कर चुके हैं।

इस्राईल के विदेश मंत्री ने कहा कि आज हम यह जो उद्घाटन कर रहे हैं यह सिर्फ एक वाणिज्य दूतावास नहीं है बल्कि यह आपसी सहयोग का केंद्र भी है। यह एक ऐसी जगह है जो हमारी क्षमता, हमारे सोचने और समझने की शक्ति एवं आपसी सहयोग और विकास के साथ-साथ दुनिया को बदलने में सक्षम है।

लैपिड ने अपने बयान में कहा कि उन्होंने दुबई प्रदर्शनी स्थल में बनाए जा रहे इस्राईल सेंटर का भी निरीक्षण किया।

याद रहे कि 2 दिन के संयुक्त अरब अमीरात दौरे पर आए इस्राईली विदेश मंत्री की यात्रा का आज संयुक्त अरब अमीरात में अंतिम दिन है।

popular post

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN 

ईरान के खिलाफ US मिलिट्री की तैयारी एक मनगढ़ंत कहानी है: CNN  CNN ने एक

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *