जॉर्डन नरेश का ऐलान, स्वतंत्र फिलीस्तीन राष्ट्र के गठन का समर्थन रहेगा जारी

जॉर्डन नरेश का ऐलान, स्वतंत्र फिलीस्तीन राष्ट्र के गठन का समर्थन रहेगा जारी जॉर्डन के राजा अब्दुल्लाह द्वितीय ने एक बार फिर कहा है कि जॉर्डन फिलिस्तीन का समर्थन जारी रखेगा।

जॉर्डन नरेश ने कहा कि स्वतंत्र फिलिस्तीन राष्ट्र के गठन होने तक हम फिलिस्तीनी जनता का समर्थन जारी रखेंगे। किंग अब्दुल्लाह ने कहा कि हम किसी को इस बात की इजाजत नहीं देंगे कि वह हमारे राष्ट्रीय फैसले में हस्तक्षेप करें और हमारे आंतरिक मामलों में दखल दे।

यरूशलम में इस्लामी और ईसाई धर्म स्थलों के संरक्षण पर गर्व करते हुए अब्दुल्लाह ने जोर देकर कहा कि जॉर्डन के सिद्धांतों एवं इतिहास का पालन करने के कारण यह सब संभव हो पाया है। जॉर्डन राज परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि किसी भी अन्य देश या पक्ष की तुलना में जॉर्डन ने फिलिस्तीन मुद्दे का अधिक समर्थन किया है और जब तक अलग फिलिस्तीन राष्ट्र का गठन नहीं हो जाता हम फिलिस्तीनी जनता के साथ अपना सहयोग जारी रखेंगे।

फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार जॉर्डन नरेश ने कहा कि जब तक फिलिस्तीनी जनता अपने अधिकारों को पूर्ण रूप से प्राप्त नहीं कर लेती हम उनका समर्थन जारी रखेंगे। याद रहे कि इससे पहले जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने जोर देते हुए कहा था कि हम मस्जिद ए अक्सा के खिलाफ इस्राईली अतिक्रमण एवं पूर्वी यरुशलम समेत बैतुल मुकद्दस और क़ुद्स में रहने वाले लोगों के खिलाफ इस्राईल की आक्रमक नीतियों को रोकने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास कर रहे हैं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *