जॉर्डन ने इस्राईल सेना के साथ मिलकर सीमा कक्ष बनाया

जॉर्डन ने इस्राईल सेना के साथ मिलकर सीमा कक्ष बनाया
जॉर्डन और इस्राईल की सेना ने आपसी सहयोग को बढ़ाते हुए दोनों देशों की सीमा पर संयुक्त सीमा कक्ष बनाया है। जॉर्डन और इस्राईल के संबंधों में हाल ही में थोड़ी सी खटास देखने को मिली थी लेकिन अब दोनों देश लगता है उस कड़वाहट को भूलकर आगे बढ़ गए हैं।

जॉर्डन और इस्राईल की सेना ने मिलकर सीमा पर निगरानी के लिए संयुक्त सीमा कक्ष बनाने की खबर दी है।

अल क़ुद्स की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईल के प्रमुख समाचार पत्र मआरीव ने रिपोर्ट देते हुए कहा है कि इस्राईली सेना कोशिश कर रही है कि दोनों देशों की सीमाओं पर जॉर्डन सेना के साथ सहयोग को बढ़ाया जाए और यह पहला अवसर है जब सीमा के दोनों ओर संयुक्त सीमा कक्षा बनाए जा रहे हैं और दोनों देशों की सेना मिलकर सीमा पर निगरानी कर रही है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है हालांकि पश्चिमी छोर की सीमा पर स्थित रूम में अभी जॉर्डन का कोई प्रतिनिधि नहीं है इसी प्रकार जॉर्डन की सीमा में स्थित सीमा कक्ष में भी इस्राईली सेना का कोई प्रतिनिधि नहीं है लेकिन यह पहला अवसर है जब इस्राईल सेना को दोनों तरफ एक सी तस्वीर मिल रही है।

यह उपाय दोनों देशों के बीच सीमा पर साझा नियंत्रण के लिए जरूरी तकनीक एवं महत्वपूर्ण सूचनाओं के आदान प्रदान करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

मआरीव की रिपोर्ट के अनुसार अगर इस्राईली सेना जॉर्डन सीमा की ओर से घुसपैठ या तस्करी का कोई प्रयास देखती है तो वह आसानी से सीमा के उस पार जॉर्डन सीमा कक्ष में इस बात की सूचना दे सकती है और जॉर्डन सेना इस्राईली सीमा कक्ष में बैठे हुए सैन्यधिकारियों के दिशा निर्देश में घुसपैठ और तस्करी की इन घटनाओं को आसानी से विफल कर सकती है।

…………

popular post

सऊदी अरब और इस्राईल एक सिक्के के दो पहलू, बड़ी रणनीतिक गलती कर बैठा रियाज़ 

सनआ:  सऊदी अरब की ओर से यमन के खिलाफ एक बार फिर सैन्य अभियान शुरू

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *