इज़रायल के पूर्व अटॉर्नी जनरल का क़बूलनामा, हम ग़ाज़ा में नरसंहार कर रहे हैं

इज़रायल के पूर्व अटॉर्नी जनरल का क़बूलनामा, हम ग़ाज़ा में नरसंहार कर रहे हैं

जिस इज़रायल ने अपने इतिहास में होलोकॉस्ट की त्रासदी का दावा करके दुनिया की हमदर्दी बटोरी, वही आज ग़ाज़ा की धरती पर वहशियाना बमबारी कर रहा है। अब इस सच्चाई पर खुद इज़रायल के ही अंदर से आवाज़े उठने लगी हैं — वो भी किसी एक्टिविस्ट की नहीं, बल्कि इज़रायल के पूर्व अटॉर्नी जनरल और सुप्रीम कोर्ट के जज मिखाएल बेन याईर की।

बेन याईर ने साफ़ कहा:
“यहूदी जो 80 साल पहले नरसंहार का शिकार हुए थे, आज ग़ाज़ा में वही नरसंहार कर रहे हैं। शर्मनाक है, ग़ुस्से से भरा और दुखद।” जब एक देश का सबसे ऊँचा क़ानूनी पद संभाल चुका व्यक्ति खुद यह माने कि उसकी सरकार एक पूरी आबादी को मिटाने पर तुली है, तो और क्या सबूत चाहिए कि इज़रायल एक बर्बर राज्य बन चुका है?

फ़िलस्तीन के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि अब तक 60,000 से ज़्यादा लोग शहीद और 1,45,000 से ज़्यादा ज़ख़्मी हो चुके हैं। इनमें ज़्यादातर बच्चे, महिलाएं और बुज़ुर्ग हैं, यानी वो लोग जो किसी जंग का हिस्सा नहीं हैं, सिर्फ़ इसके शिकार हैं। इसी के साथ दो प्रमुख इज़रायली मानवाधिकार संगठनों, बेत्सेलेम और फिजिशियन्स फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी इज़रायल की फौजी रणनीति को नरसंहार (Genocide) की परिभाषा में रखा है।

उनका कहना है:
“ग़ाज़ा की पूरी आबादी को ऐसी ज़िंदगी दी जा रही है जिसमें वो टिक ही नहीं सकती। ये जानबूझकर की जा रही तबाही है। यही नरसंहार है। अब सवाल यह नहीं है कि इज़रायल क्या कर रहा है, बल्कि यह है कि दुनिया क्यों खामोश है? कब तक ‘होलोकॉस्ट’ की ढाल लेकर इज़रायल कब तक खुद ‘न्यू होलोकॉस्ट’ करता रहेगा, और वह भी मासूम फ़िलस्तीनियों पर? ग़ाज़ा में बम नहीं गिर रहे, इंसानियत मर रही है। और इस बार हत्यारा कोई आतंकी संगठन नहीं, बल्कि एक तथाकथित लोकतांत्रिक देश है जिसका समर्थन दुनिया की सबसे बड़ी ताक़तें कर रही हैं।

popular post

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना

मदीना मुनव्वरा पर हमले का दावा पूरी तरह झूठा है: यमनी सेना यमन की सेना

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *