इस्राईल का आह्वान, ईरान के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाएं विश्व शक्तियां

इस्राईल का आह्वान, ईरान के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाएं विश्व शक्तियां ईरान और विश्व शक्तियों के बीच 2015 में हुए परमाणु समझौते को लागू करने के लिए वियना ने वार्ता चल रही है।

इस्राईल ने वियना में परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए चल रही वार्ता के बीच ईरान के खिलाफ विश्व शक्तियों से कड़ा रुख अपनाने की अपील की है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार इस्राईल के प्रधानमंत्री नफताली बैनेट ने विश्व शक्तियों से अपील की है कि ईरान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाए और ईरान को स्पष्ट संदेश दे कि वह यूरेनियम संवर्धन और वार्ता दोनों को साथ साथ आगे नहीं बढ़ा सकता। एक ही समय में तेहरान यूरेनियम संवर्धन भी कर रहा है और विश्व शक्तियों से परमाणु समझौते को पुनर्जीवित करने के लिए वार्ता भी कर रहा है। यह स्वीकार्य नहीं है।

इस्राईल के प्रधानमंत्री का यह बयान ईरान और इस समझौते में शामिल पक्षों के बीच नए दौर की वार्ता के बाद सामने आया है। याद रहे कि हाल ही में ईरान और परमाणु समझौते में शामिल अन्य पक्षों के बीच ऑस्ट्रिया की राजधानी में चल रही वार्ता को कुछ समय के लिए रोक दिया गया था।

नफताली बैनेट ने ईरान के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि ईरान को परमाणु समझौते के उल्लंघन के लिए कीमत चुकानी होगी। हम विश्व शक्तियों पर दबाव बनाए रखेंगे कि वह ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों को ना हटाए। हम इस संबंध में ब्रिटिश सरकार, अमेरिका, फ्रांस और रूस समेत अन्य पक्षों के साथ गंभीर वार्ता कर रहे हैं।

बैनेट के इस बयान के साथ ही इस्राईल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी ईरान मुद्दे पर बातचीत करने के लिए अमेरिका और यूरोप की यात्रा पर निकले हुए हैं। शनिवार की रात ही इस्राईल की ख्यात खुफिया एजेंसी मोसाद के प्रमुख वाशिंगटन के लिए निकले हैं। वहीं पिछले हफ्ते ही इस्राईल के विदेश मंत्री याईर लैपिड ने भी अपने यूरोपियन समकक्षों के साथ वार्ता के लिए लंदन और पेरिस की यात्रा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles