दमिश्क़ के उप नगरों पर इस्राईल के बर्बर हमले जारी

दमिश्क़ के उप नगरों पर इस्राईल के बर्बर हमले जारी

दमिश्क़ के बाहरी इलाक़े में इज़राइली हवाई हमले और सीरियाई रक्षा सिस्टम की जवाबी कार्रवाई जारी है।

सीरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी साना ने कुछ मिनट पहले इज़राइल की मिसाइलों का मुक़ाबला करने की सूचना दी। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार आधिकारिक सीरियाई मीडिया ने बताया कि सीरियाई रक्षा डिपार्टमेंट सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के आसपास शत्रुतापूर्ण लक्ष्यों का सामना कर रहा है।

सीरियाई समाचार एजेंसी साना ने सोमवार को बताया कि इज़राइली शासन की मिसाइलों के बाद देश का रक्षा सिस्टम सक्रिय हो गया और इसका कड़ा मुक़ाबला किया गया। पिछले हफ़्ते इज़राइली शासन ने अल-क़ुनैतरह प्रांत में कथित सैन्य ठिकानों पर क़ब्ज़े वाले सीरियाई सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें दागीं और फिर सीरियाई सेना ने जवाबी कार्यवाही की।

सीरिया के रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि सोमवार सुबह क़रीब पांच बजे बैरूत के दक्षिण से इज़राइली दुश्मन ने दमिश्क़ के बाहरी इलाक़े में कुछ इलाक़ों को निशाना बनाया, जहां वायु रक्षा ने दुश्मन की मिसाइलों का मुक़ाबला किया और उनमें से अधिकतर को मार गिराया, जिसमें दो नागरिक मारे गए और काफी माली नुक़सान भी हुआ।

आपको बता दें कि सीरियाई सेना को आईएसआईएस के भगाने के बाद से लगातार ऐसी घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है, और सीरियाई सेना अपनी पूरी सैन्य क्षमता के साथ ऐसी घटनाओं का मुक़ाबला कर के अपने विरोधियों की साज़िशों को नाकाम बना रही है।

popular post

होर्मुज़ अब भी ‘बंद’, अवैध रास्तों को जल्द किया जाएगा अवरुद्ध: IRGC

होर्मुज़ अब भी ‘बंद’, अवैध रास्तों को जल्द किया जाएगा अवरुद्ध: IRGC इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *