इस्राईल की हरकतें इस देश के पतन को तेज़ कर देंगी

इस्राईल की हरकतें इस देश के पतन को तेज़ कर देंगी

फिलिस्तीन के खिलाफ बर्बरता की सभी हदें पार करने वाले इस्राईल की कार्यवाही पर प्रतिक्रिया देते हुए फिलीस्तीन मुक्ति आंदोलन के अग्रणी दल हमास की राजनीतिक शाखा के प्रमुख इस्माइल हानिया ने कहा कि इस्राईल की हरकतें उसके विनाश की प्रक्रिया को और तेज कर देंगी।

बता दें कि इस्राईल पवित्र रमजान के महीने में भी मस्जिदे अक्सा पर कई बार हमले कर चुका है और यहां नमाज पढ़ रहे लोगों पर बर्बर बल प्रयोग कर रहा है। इस्राईल की हालिया कार्रवाई एवं अप्रवासी जायोनी नागरिकों की ओर से मस्जिद में किए गए हंगामे पर प्रतिक्रिया देते हुए इस्माइल हानिया ने कहा कि जो वह कुछ कर रहे हैं उसके व्यापक नतीजे सामने आएंगे और क्षेत्र में एक भीषण मुठभेड़ फिर से शुरू हो सकती है।

हनिया ने कहा कि मैं अतिक्रमणकारी शासन से कहना चाहता हूं कि अगर वह यह सोच रहे हैं कि मस्जिद पर हमला करते हुए बैतुल मुकद्दस की इस्लामी पहचान को बदल देंगे तो वह भारी भूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बैतुल मुकद्दस में इस्राईल की हरकतें इस अतिक्रमणकारी शासन की आयु को और कम कर रहे हैं। इस अतिक्रमणकारी शासन को फिलिस्तीनी भूमि से मिटना ही होगा।

हनिया ने कहा कि फिलिस्तीन जनता मस्जिद ए अक्सा की हिफाजत के लिए जी जान से डटी रहेगी।  हम अतिक्रमणकारी अप्रवासी ज़ायोनी नागरिकों को पराजित करके रहेंग। इस्राईल के साथ संबंधों को सार्वजनिक करने वाले इस्लामी देशों को संबोधित करते हुए इस्माइल हानिया ने कहा कि मस्जिदे अक्सा के हालिया घटनाक्रम को देखते हुए आशा की जा रही है कि यह तथाकथित इस्लामी देश इस्राईल से अपने राजदूत को वापस बुलाएं।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *