यमन पर इज़रायली लड़ाकू विमानों का भीषण हमला
यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने सोमवार तड़के एक बयान जारी कर इन हमलों की पुष्टि करते हुए कहा कि इज़रायली दुश्मन ने अल-हुदैदा बंदरगाह पर भीषण हवाई हमले किए हैं। यमनी मीडिया ने रविवार रात रिपोर्ट दी कि इज़रायली दुश्मन ने अल-हुदैदा, रास-अल-ईसा और सलिफ़ बंदरगाहों के साथ-साथ रास अल-ख़तीब के केंद्रीय बिजली संयंत्र को भी निशाना बनाया।
वहीं यमनी सैन्य सूत्रों ने बताया कि यमन की वायु रक्षा प्रणाली ने ज़मीन से हवा में मार करने वाले पहले ही मिसाइल हमले में इज़रायली के 10 युद्धक विमानों को यमन की हवाई सीमा छोड़ने पर मजबूर कर दिया। यमनी सूत्रों के अनुसार, वायुसेना और इज़रायली विमानों के बीच संघर्ष लाल सागर की हवाई सीमा में आधे घंटे से अधिक समय तक जारी रहा। ये हमले उस समय हुए हैं जब इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने वॉशिंगटन गए हुए हैं।
इज़रायल के हवाई हमलों के बाद, अंसारुल्लाह के राजनीतिक कार्यालय के सदस्य हिज़ाम अल-असद ने कहा: दुश्मन के ये हमले हमारी जनता की ग़ाज़ा के समर्थन में हमारे इरादों को और ज़्यादा मज़बूत करेंगे। वहीं यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर याह्या सरी ने बुधवार को कहा था कि, ग़ाज़ा में युद्व-विराम के उल्लंघन, आर्थिक नाकेबंदी की वापसी और ज़ायोनी शासन द्वारा मानवीय मदद की रोक को देखते हुए, यमन ने फिर से लाल सागर, अरब सागर और बाब अल-मंदब जलडमरूमध्य में ज़ायोनी शासन से जुड़े जहाज़ों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।


popular post
सऊदी अरब और इस्राईल एक सिक्के के दो पहलू, बड़ी रणनीतिक गलती कर बैठा रियाज़
सनआ: सऊदी अरब की ओर से यमन के खिलाफ एक बार फिर सैन्य अभियान शुरू
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा