इज़रायली चैनल 12 का कटाक्ष: नेतन्याहू “शैतान का प्रतीक” बन गए हैं

इज़रायली चैनल 12 का कटाक्ष: नेतन्याहू “शैतान का प्रतीक” बन गए हैं

इज़राइली चैनल 12 ने अपने एक विश्लेषण में माना है कि हाल के महीनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इज़रायल की छवि को गंभीर नुकसान पहुँचा है। रिपोर्ट के अनुसार, बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) की नीतियों और उनके नेतृत्व को लेकर दुनिया के कई देशों में तीखी आलोचना बढ़ी है, जिसके कारण उनका नाम वैश्विक जनमत में बेहद नकारात्मक प्रतीक के रूप में देखा जाने लगा है।

इज़रायली चैनल 12 ने एक विश्लेषण में वैश्विक स्तर पर इज़रायल की गिरती हुई साख की ओर इशारा करते हुए स्वीकार किया है कि, बहुत से लोगों के लिए बेंजामिन नेतन्याहू का नाम अब मानो “शैतान” के प्रतीक के रूप में देखा जाने लगा है।

चैनल ने इटली के तेल अवीव के प्रति बदले हुए रुख का उल्लेख करते हुए रिपोर्ट में कहा कि, इटली की नीति में आए बदलाव और इज़रायल के ख़िलाफ़ उसके “अचानक रुख परिवर्तन” को नज़रअंदाज़ करना कठिन है। खासतौर पर तब, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इज़रायल की स्थिति तेज़ी से गिरावट की ओर बढ़ रही है।

यह गिरावट केवल उच्च राजनीतिक गलियारों तक सीमित नहीं है, बल्कि आम जनमत और नागरिक समाज की संस्थाओं के बीच भी स्पष्ट रूप से महसूस की जा रही है। दुनिया भर में आम लोगों, मानवाधिकार संगठनों, शिक्षण संस्थानों और नागरिक समाज के विभिन्न मंचों पर भी इज़रायल की नीतियों के ख़िलाफ़ असंतोष बढ़ा है।

इस बदलते माहौल ने वैश्विक राजनीति में इज़रायल की स्थिति को पहले की तुलना में अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है।

popular post

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान की पहचान बन गया

आयतुल्लाह ख़ामेनेई के विदाई समारोह में क़ुरआन की आयतों का रोचक चयन, इस्लामी गणराज्य ईरान

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *