इज़रायली हमला, अमेरिका की मंज़ूरी के बिना मुमकिन नहीं: ईरान

इज़रायली हमला, अमेरिका की मंज़ूरी के बिना मुमकिन नहीं: ईरान

ईरान के विदेश मंत्रालय ने आज सुबह एक सख़्त और विस्तृत बयान जारी किया है जिसमें उसने साफ़ कहा है कि, इज़रायली हमले अमेरिका की अनुमति और सहयोग के बिना संभव नहीं थे। इस बयान में सिर्फ हमले की निंदा नहीं की गई, बल्कि इसे अंतरराष्ट्रीय क़ानूनों और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का खुला उल्लंघन बताया गया है।

बयान में कहा गया है कि आज सुबह इज़रायली शासन ने ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई अन्य शहरों में हमला किया। इन हमलों का निशाना कुछ रिहायशी इलाके भी बने, जिसमें ईरान के कई प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, सुरक्षा अधिकारी और आम नागरिक शहीद हो गए। ईरान ने इस हमले को एक “अक्षम्य अपराध” करार देते हुए साफ़ कहा है कि वह इसका उचित और निर्णायक जवाब देगा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि ये हमले संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 2(4) का उल्लंघन हैं, जो सदस्य देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की गारंटी देता है। साथ ही ईरान ने अपने जवाबी कार्रवाई के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत वैध और आवश्यक बताया है।

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय, खासकर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, महासचिव, इस्लामी देशों, NAM (ग़ैर-पक्षपाती आंदोलन) और शांति-समर्थक देशों से इस हमले की सख़्त निंदा करने और ठोस कदम उठाने की अपील की है। बयान में कहा गया है कि अगर इज़रायल की इस दुस्साहसी कार्रवाई को रोका नहीं गया, तो यह विश्व शांति और सुरक्षा को अभूतपूर्व ख़तरे में डाल देगा।

अंत में, ईरान ने चेतावनी दी कि इस हमले के सभी राजनीतिक, सैन्य और क्षेत्रीय परिणामों की ज़िम्मेदारी इज़रायल के साथ-साथ अमेरिका पर भी होगी, क्योंकि यह हमला उस समय हुआ है जब अमेरिका इज़रायल का सबसे बड़ा रणनीतिक और सैन्य सहयोगी है। यह बयान ईरान की कूटनीति में एक निर्णायक मोड़ का संकेत देता है, और क्षेत्र में तनाव को और अधिक बढ़ा सकता है।

popular post

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना

हमने अरामको की सुविधाओं और ‘खमीस मुशैत’ एयरबेस को निशाना बनाया: यमन सेना यमन की

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *