इज़रायल वेेस्ट बैंक को ग़ाज़ा की तरह मलबे में बदलना चाहता है: हारेत्ज़

इज़रायल वेेस्ट बैंक को ग़ाज़ा की तरह मलबे में बदलना चाहता है: हारेत्ज़

इज़रायल के अख़बार हारेत्ज़ ने इज़रायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार पर आरोप लगाया है कि वह वेेस्ट बैंक को भी मलबे में बदलना चाहती है।” हारेत्ज़ ने 8 जनवरी को अपने संपादकीय में लिखा कि “पश्चिमी किनारे में अवैध यहूदी बस्तियों के लोग देख रहे हैं कि ग़ाज़ा में क्या हो रहा है और वे ईर्ष्या से ग्रस्त हो गए हैं।”

हारेत्ज़ ने आगे लिखा है कि “ज्यादातर इज़रायली 7 अक्टूबर, 2023 को एक बड़ी तबाही के रूप में देखते हैं, लेकिन दक्षिणपंथी लोगों ने इसे एक अवसर के रूप में लिया और इसे मुक्ति की शुरुआत माना।” याद रहे कि 6 जनवरी 2025 को नेतन्याहू ने पश्चिमी किनारे में सैन्य अभियान की मंजूरी दी थी।

नेतन्याहू के वित्त मंत्री स्मोट्रिच ने वेेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी शहरों नब्लस और जेनिन को नष्ट करने की मांग की है। वेेस्ट बैंक में अवैध यहूदी बस्तियों के लोगों ने इज़रायल के रक्षामंत्री से पश्चिमी किनारे में विध्वंसक सैन्य अभियान शुरू करने की अपील की है।

गौरतलब है कि 7 अक्टूबर 2023 को ग़ाज़ा में इज़रायली युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिमी किनारे में इज़रायली अभियानों और अवैध यहूदी बस्तियों के हमलों में वृद्धि हुई है। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय ने पश्चिमी किनारे और पूर्वी येरुशलम में यहूदी बस्तियों के कब्जे को अवैध घोषित किया था और फिलिस्तीनियों की जमीनें खाली करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद पश्चिमी किनारे पर इज़रायल का अवैध कब्जा जारी है।

अब तक इज़रायली आक्रामकता में 45,900 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं, जबकि 10 लाख से ज्यादा घायल हुए हैं। कई रिपोर्टों में यह खुलासा हुआ है कि मृतकों की वास्तविक संख्या दर्ज की गई संख्या से कहीं अधिक हो सकती है।

popular post

Jantar Mantar Protest: लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

Jantar Mantar Protest: लोगों को ग़ैर-क़ानूनी तरीक़े से हिरासत में नहीं लिया जा सकता: सुप्रीम

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *