इस्राईल, धर्म गुरुओं की मांग, जैसे भी हो नई सरकार का रास्ता रोको

इस्राईल, धर्म गुरुओं की मांग, जैसे भी हो नई सरकार का रास्ता रोको इस्राईल के धर्म गुरुओं के एक गुट ने इस्राईल में नेतन्याहू को हटाकर सत्ता में आने वाले नए गठबंधन का रास्ता रोकने की अपील करते हुए कहा है कि जैसे भी संभव हो इस सरकार को सत्ता में आने से रोका जाए ।

मिडिल ईस्ट मॉनिटर की रिपोर्ट के अनुसार यहूदी धर्मगुरुओं के इस गुट ने अपील करते हुए कहा है कि जैसे भी संभव को प्रस्तावित सरकार का रास्ता रोका जाए। यहूदी धर्मगुरुओं ने जल्द ही प्रकाशित होने वाले एक बयान में कहा है कि गत सप्ताह लैपिड और नफ्ताली बैनेट के बीच होने वाला गठबंधन गत चुनाव में भाग लेने वाली जनता की इच्छाओं के विरुद्ध है।

हेम ड्रुकमैन के नेतृत्व वाले यहूदी धर्म गुरुओं के गठबंधन ने कहा है कि हम ऐसी सरकार के गठन को रोकने के लिए काम करेंगे और इस काम के लिए अभी देर नहीं हुई है यह संभव है हम इस सरकार का रास्ता रोक सकते हैं।

लैपिड के नेतृत्व वाले इस गठबंधन में अरब पार्टियों का समूह भी है जिसका नेतृत्व मंसूर अब्बास कर रहे हैं। यह पहला अवसर होगा जब फिलिस्तीनी पार्टी इस्राईल सरकार में कोई भूमिका निभाएगी।

यहूदी धर्म गुरुओं का यह बयान उस अवस्था में सामने आया है जब इस्राईल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रमुख ने सोशल मीडिया पर जारी गतिविधियों को देखते हुए राजनीतिक हत्याओं की चेतावनी दी है। इस्राईल की आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने गठबंधन सरकार के पहले संभावित मुखिया नफ्ताली बैनेट की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

popular post

यमन युद्ध में सऊदी अरब ने ओमान से लगाई गुहार, मध्यस्थता की अपील

रियाज़ : यमन युद्ध की दलदल में फंसे सऊदी अरब ने अब इस मामले में

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *