इज़रायल सिर्फ ताक़त की भाषा समझता है, ग़ाज़ा में ज़ुल्म जारी है: अंसारुल्लाह

इज़रायल सिर्फ ताक़त की भाषा समझता है, ग़ाज़ा में ज़ुल्म जारी है: अंसारुल्लाह

अंसारुल्लाह आंदोलन के सूचना विभाग के उपाध्यक्ष नस्रुद्दीन आमिर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: “यह बिल्कुल स्पष्ट है कि इज़रायली शासन, ग़ाज़ा पर हमला तब तक नहीं रोकेगा जब तक उस पर सैन्य दबाव न डाला जाए। अल्लाह के हुक्म से हम अपनी पूरी ताक़त झोंक देंगे और हमलों को और तेज़ करेंगे।”

उन्होंने लिखा कि, ग़ाज़ा में बच्चों, औरतों और बेगुनाह नागरिकों पर जो बर्बरता हो रही है, वह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली है। इज़रायली शासन महीनों से अस्पतालों, स्कूलों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है, लेकिन अब उसे अपने ही घर में जवाब मिलेगा।

नस्रुद्दीन आमिर ने कहा कि यमन, इज़रायल के अंदरूनी मोर्चों पर दबाव बनाकर इस हद तक घेरेबंदी करेगा कि यह शासन ग़ाज़ा के खिलाफ जुल्म रोकने पर मजबूर हो जाएगा।

कल यमन के रक्षा मंत्रालय के एक सूत्र ने चेतावनी दी कि, इज़रायली कब्ज़े वाले इलाकों में काम कर रही विदेशी कंपनियों और निवेशकों को तुरंत वहां से निकल जाना चाहिए, क्योंकि अब ये क्षेत्र उनके लिए सुरक्षित नहीं रहेंगे।

यमन की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, यमनी मिसाइलें ऐसे कई वारहेड्स से लैस हैं, जो अगर इंटरसेप्ट किए जाएं तो बंटकर और अधिक लक्ष्यों को निशाना बना सकती हैं, जिससे इज़रायली डिफेंस सिस्टम नाकाम हो जाता है। इस कारण ज़ायोनी बस्तियों में रहने वालों को सावधान रहने की जरूरत है।

यमन की सर्वोच्च राजनीतिक परिषद के प्रमुख महदी अल-मशात ने शुक्रवार रात ऐलान किया कि आने वाले दिनों में यमनी एयर डिफेंस ऐसी नई क्षमताओं का प्रदर्शन करेगा जो इज़रायल को चौंका देगी। उन्होंने इज़रायली जेट्स के खिलाफ बड़ी “खुशखबरी” जल्द आने की बात भी कही थी।

popular post

लाल सागर में सऊदी अरब पर नाकाबंदी लागू बाकी सबके लिए खुला है बाबुल-मंदब

सनआ : यमन ने सऊदी अरब पर जवाबी कार्रवाई करते हुए लाल सागर में समुद्री

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *