इस्राईल , अब बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में लगी भीषण आग

इस्राईल लगातार दुर्घटनाओं से जूझ रहा है। मिसाइल कारखाने में विस्फोट हो या हैफा रिफाइनरी में आग या डिमोना परमाणु रिएक्टर के पास सीरिया का मिसाइल हमला, इस्राईल के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं।

इस्राईल मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अब इस्राईल के बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में भयानक आग लग गई है। इस्राईली मीडिया ने बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट में आग लगने की ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ के तौर पर प्रसारित की।

इस्राईल के टीवी चैनल-13 की रिपोर्ट के अनुसार बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भीषण आग की लपटें उठते हुए देखी गई हैं और उसके आसपास की इमारतों को ख़ाली करा लिया गया है।

अंतिम समाचार मिलने तक फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई थीं, और सुरक्षाकर्मी एयरपोर्ट के निकट स्थित अवैध जिओनिस्ट आवासीय बस्ती से लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में लगे हुए थे। अभी तक आग भड़कने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया है। सोशल मीडिया पर आग की एक शुरूआती तस्वीर वायरल हो रही है।

बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट इस्राईल का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है जो तल अवीव के दक्षिण में 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस एयरपोर्ट का नाम इस्राईल के पहले प्रधानमंत्री के नाम पर रखा गया था इस्राईल की वायु सेना का 27वां स्क्वाड्रन यहीं स्थित है।

 

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *