इस्राईल, 1 सप्ताह में आगजनी की 800 से अधिक घटनाएं

इस्राईल, 1 सप्ताह में आगजनी की 800 से अधिक घटनाएं इस्राईल अपने गठन के बाद से अब तक सबसे कठिन दौर का सामना कर रहा है। पिछले 2 साल से गंभीर राजनीतिक गतिरोध का शिकार इस्राईल में ग़ज़्ज़ा युद्ध के बाद हालात और बिगड़ गए हैं जो दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं।

राजनीतिक गतिरोध और संघर्ष के अलावा भी इस्राईल में इन दिनों हालात बहुत खराब चल रहे हैं जिसका अंदाज़ा इस्राईल की अग्निशमन और बचाव सेवाओं द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों से होता है।

इस्राईल की अग्निशमन और बचाव सेवा द्वारा आज बृहस्पतिवार को जारी की गई जानकारी के अनुसार पिछले 5 दिन में ही इस देश में कम से कम 770 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं।

मआरीव की खबर के अनुसार अग्निशम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सिर्फ कल ही अतिगृहित फिलिस्तीन में दर्जनों आगजनी की घटनाएं हुईं हैं। जिनमें यरुशलम में 30 से अधिक घटनाओं समेत उत्तरी क्षेत्र में 22 स्थानों पर आगजनी की घटना हुई।  हालांकि मआरीव ने अपनी रिपोर्ट में आगजनी की इन घटनाओं का कारण बयान नहीं किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles