इज़रायल लेबनान के दलदल में फँस चुका है और उसकी तीसरी हार लगभग तय है: अतवान
प्रसिद्ध अरब विश्लेषक अब्दुलबारी अत्वान ने लेबनान के घटनाक्रम पर अपने विश्लेषण में लिखा कि इज़रायल लेबनान के गहरे जाल में फँस चुका है और अब वह न तो युद्ध जारी रखकर उसमें जीत हासिल कर सकता है और न ही अपने नुक़सान को कम करने के लिए पीछे हट सकता है, जैसा कि साल 2000 की हार और जुलाई 2006 के युद्ध में हुआ था।
अरब विश्लेषक ने अख़बार “राय अल-यौम” के संपादकीय में लिखा कि नेतन्याहू और उसका गिरोह, जो ईरान की व्यवस्था को गिराने, मध्य-पूर्व को बदलने और “ग्रेटर इज़रायल” स्थापित करने की अपनी जंग में नाकाम रहे, अब इस असफलता और उससे पैदा हुई शिकस्तों की भरपाई लेबनान के ख़िलाफ़ आक्रामकता बढ़ाकर करना चाहते हैं। लेकिन असफलता उनका पीछा करती रहेगी और उन्हें इसकी भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि, पिछले 40 वर्षों में इन्होंने हिज़्बुल्लाह को समाप्त करने की कोशिश की है और दो बार हार चुके हैं — पहली बार साल 2000 में, जब हिज़्बुल्लाह ने दक्षिण लेबनान की पूर्ण आज़ादी और तथाकथित “सुरक्षा पट्टी” के ख़ात्मे का जश्न मनाया था, और दूसरी बार जुलाई 2006 के युद्ध में, जब इज़रायल की “अजेय सेना” का मिथक टूट गया था — तो इतिहास फिर दोहराया जाएगा, बल्कि पहले से अधिक शक्तिशाली रूप में।
उन्होंने कहा कि इज़रायल तीसरी बार भी लेबनान से भागने पर मजबूर होगा और प्रतिरोध आंदोलन कायम रहेगा, ताकि वह अपनी तीसरी और शायद सबसे बड़ी जीत का जश्न मना सके।


popular post
ईरान-अमेरिका समझौते के उल्लंघन ने साबित कर दिया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का कोई मूल्य और विश्वसनीयता नहीं: मुज्तबा ख़ामेनेई
ईरान-अमेरिका समझौते के उल्लंघन ने साबित कर दिया कि, अमेरिकी राष्ट्रपति के हस्ताक्षर का कोई
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
भारतीय टीम फ़िलहाल अपने ऑस्टेलिया के दौरे पर है जहाँ पर अब तक एकदिवसीय सीरीज़
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा