इस्राईल ने सऊदी समेत अरब देशों को दिया सैन्य गठबंधन का निमंत्रण इस्राईल ने सऊदी अरब और दो अन्य अरब देशों के सैन्य गठबंधन का निमंत्रण दिया है।
इस्राईल और खाड़ी के कुछ अरब देशों के संबंध अपने सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। अमेरिका द्वारा मीडिल ईस्ट के कई देशों से अपनी सैन्य उपस्थिति कम करने की तथाकथित योजना के बाद इस्राईल ने सऊदी अरब समेत दो अन्य अरब देशों को सैन्य गठबंधन का निमंत्रण दिया है।
इस्राईल के एक पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने क्षेत्रीय अरब देशों के साथ सैन्य गठबंधन के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अमेरिका मध्य पूर्व से अपनी सेना में भारी कटौती कर, खतरनाक काम कर रहा है लेकिन अमेरिका के इस कदम से इस्राईल के पास एक बेहतरीन अवसर है कि वह सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और बहरैन के साथ हवाई रक्षा गठबंधन करें।
इस्राईल के पूर्व रक्षामंत्री और नेतन्या यूनिवर्सिटी में सेंटर फॉर स्ट्रेटिजिक स्टडीज के निदेशक एप्रैम सानेह ने कहा कि इस्राईल की जानकारी के अनुसार अमेरिका मध्य पूर्व से अपनी रक्षा प्रणालियों को वापस ले रहा है जिसमें 8 पैट्रियट मिसाइल डिफेंस सिस्टम भी हैं। वह सऊदी अरब, इराक, कुवैत और यहां तक कि जॉर्डन से भी अपनी सेना में भारी कटौती कर रहा है।
इस्राईल के इस अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के इस कदम से ड्रोन एंव मिसाइल हमलों के सामने अरब देशों का है सुरक्षा चक्र ध्वस्त होकर रह जाएगा। सितंबर 2019 में हम देखे चुके हैं कि सऊदी अरब क मुख्य ठिकानों को यमन ने सफलतापूर्वक मिसाइल हमलों का निशाना बनाया था।
इस्राईल के इस पूर्व सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि मध्य पूर्व से अमेरिका का अपनी सेना को हटाने का फैसला ईरान के लिए है एक संदेश था लेकिन हम बता देना चाहते हैं कि अमेरिका के इस कदम से ईरान के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति को परमाणु वार्ता के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जा सकता।
अमेरिका के इस कदम की भरपाई इस्राईल और उसके पड़ोसी देशों के बीच समझौते के जरिए हो सकती है। क्योंकि यही एक काम है जो इस्राईल की संप्रभुता एवं अखंडता की रक्षा कर सकता है।


popular post
ईरान ने 19वें अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया
ईरान ने 19वें अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया ईरान की इस्लामी क्रांति रक्षक बल
संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू
कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच
कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल
कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत
महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की
5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,
कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र
रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा