ईरान के खिलाफ दिन रात युद्ध की हालत में है इस्राईल : नफ्ताली बैनेट

ईरान के खिलाफ दिन रात युद्ध की हालत में है इस्राईल : नफ्ताली बैनेट

इस्राईल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट पहले प्रधानमंत्री बने जो अरब देश बहरैन की यात्रा पर पहुंचे। ईरान के खिलाफ बयानबाज़ी करते हुए इस्राईल के नेता ने कहा कि हम दिन रात ईरान के खिलाफ जंग लड़ रह हैं।

कल रात बहरैन पहुंचे ज़ायोनी प्रधान मंत्री नफ़्ताली बैनेट ने स्थानीय समाचार पत्र के साथ एक साक्षात्कार में ईरान के ख़िलाफ़ बेबुनियाद आरोप लगाए। बहरैन के समाचार पत्र अल-अय्याम के साथ की गई बातचीत का उल्लेख करते हुए फ़ार्स न्यूज़ एजेंसी ने खबर देते हुए कहा कि इस्राईल के प्रधानमंत्री ने बताया कि वह बहरैन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कुछ मुद्दों पर चर्चा करेंगे और अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और सुरक्षा समेत सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूत करेंगे।

उन्होंने क्षेत्र में तल अवीव द्वारा किए गए कार्यों का बिना कोई उल्लेख किए ईरान पर क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने और आतंकी संगठनों का समर्थन करने जैसे संगीन आरोप लगाए, इस्राइल के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम दिन रात ईरान और उसके सहयोगियों से लड़ रहे हैं।

बैनेट ने अपनी बातचीत के दूसरे हिस्से में ईरान के खिलाफ लगे प्रतिबंध का उल्लेख करते हुए कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन पिछले 50 वर्षों से इस्राईल के सच्चे मित्र रहे हैं। वह जानते हैं कि हमारी सुरक्षा ज़रूरतें क्या हैं, लेकिन हमारा ऐसा मानना है कि ईरान के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करना एक रणनीतिक ग़लती है। यह समझौता देश को अपनी परमाणु क्षमता बनाए रखने और सैकड़ों अरबों डॉलर हासिल करने की अनुमति देगा।

अरब-इस्राईल संबंधों के समान्य होने के बाद पहली बार इस्राईल के प्रधानमंत्री एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बहरैन की राजधानी पहुंचे। बहरैन मीडिया के अनुसार उनका आज किंग हम्द बिन ईसा अल ख़लीफ़ा और क्राउन प्रिंस सलमान बिन हम्द अल ख़लीफ़ा से मिलने का कार्यक्रम है।

10 सितंबर 2020 को बहरैन और संयुक्त अरब अमीरात ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मध्यस्थता और दबाव से व्हाइट हाउस में तल अवीव के साथ औपचारिक रूप से एक सामान्यीकरण समझौते पर हस्ताक्षर किए और फिर दोनों देशों ने इस्राईल के साथ संबंधों का पूरे विश्व के सामने ख़ुलासा किया।

संयुक्त अरब अमीरात और तल अवीव शासन के बीच कहने को तो संबंधों को समान्य करने का समझौता दो साल से अधिक नहीं चला लेकिन एक्सियस अमेरिकन बेस ने हाल ही में इस्राइल के अधिकारियों के हवाले से ख़ुलासा किया कि तल अवीव और अबू धाबी दो दशकों से अधिक समय से ख़ुफ़िया और रक्षा मामलों पर सहयोग कर रहे हैं।

इस्राईल के प्रधानमंत्री उस समय बहरीन पहुंचे जब इसी महीने की 13 तारीख़ को इस्राईली युद्द मंत्री बेनी गैंट्ज़ बिना किसी पहले से दी गई जानकारी के बहरैन की राजधानी मनामा गए थे और अपने बहरैनी समकक्ष अब्दुल्लाह बिन हसन अल-नईमी के साथ बैठक के दौरान मनामा के साथ एक सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

11 सितंबर 2020 को द्विपक्षीय संबंधों के सामान्य होने के बाद पहली बार हस्ताक्षरित समझौते से बहरैन और तल अवीव के बीच रणनीतिक सुरक्षा सहयोग बढ़ेगा लेकिन समझौते और इसकी शर्तों का कोई विवरण जारी नहीं किया गया है।

popular post

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध

फ्रांस में प्रदर्शनकारियों को जेल की सजा, शनिवार से प्रदर्शनों पर प्रतिबंध फ्रांस में विरोध

संयुक्त अरब अमीरात ने इस्राईली नागरिकों को वीज़ा देना किया शुरू

कुछ दिनों पहले इस्राईल के साथ अपने संबंधों को सार्वजनिक कर कई समझौते पर हस्ताक्षर

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस

4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस हर देश किसी न किसी तारीख़ को नौसेना दिवस मनाया

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच

कल से शुरू होगी टी-20 सीरीज, जानिए कितने बजे खेला जाएगा मैच भारतीय टीम फ़िलहाल

कुछ हफ़्तों में मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन आने की उम्मीद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

कोरोना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह एक सर्वदलीय बैठक की. पीएम मोदी ने

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में लगा तगड़ा झटका, सिर्फ एक सीट पर मिल सकी जीत

महाराष्ट्र में बीजेपी को विधान परिषद चुनाव में तगड़ा झटका लगा है. विधान परिषद की

5वें दौर की बैठक: किसानों का दो टूक जवाब हम सरकार से चर्चा नहीं, बल्कि ठोस जवाब चाहते हैं वो भी लिखित में,

कृषि कानूनों को लेकर पिछले 9 दिनों से धरने पर बैठे किसानों के साथ केंद्र

रूस की नसीहत, वेस्ट बैंक में एकपक्षीय कार्रवाई से बचे इस्राईल

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोफ़ ने मेडिटरेनीयन डायलॉग्स बैठक को संबोधित करते हुए कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *