इस्राईल के कई अरब देशों के साथ गोपनीय संबंध

इस्राईल के कई अरब देशों के साथ गोपनीय संबंध

इस्राईल और अरब देशो के संबंध इस समय अपने सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं। यूएई, बहरैन, सूडान समेत कई अरब देश इस्राईल के साथ संबंधों को सार्वजनिक करते हुए कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर चुके हैं।

अरब देशों एवं इस्राईल के बीच सार्वजनिक संबंधों के अलावा कुछ अरब देशों से इस्राईल के दशकों पुराने गोपनीय संबंध भी हैं। इस्राईल के क्षेत्रीय सहयोग मंत्री ईसावी फुरिज ने एक बार फिर इन संबंधों पर मोहर लगाते हुए कहा है कि इस्राईल के कई अरब देशों के साथ गोपनीय संबंध है लेकिन हमारी प्राथमिकता यह है कि यह संबंध अभी गुप्त ही रहे। ईसावी फुरिज ने कहा कि यह अरब देश चाहते हैं कि संयुक्त अरब अमीरात, बहरैन, सूडान और मोरक्को की तरह इस्राईल से हमारे संबंधों को सार्वजनिक ना किया जाए।

i24न्यूज़ के अनुसार ऐसा भी फुल चुने संयुक्त अरब अमीरात, बहरैन, सूडान और मोरक्को के साथ अब्राहम समझौते को एक महान उपलब्धि बताते हुए इन देशों के साथ अपने सामान्य संबंधों पर प्रसन्नता जाहिर की।

बता दें कि हाल ही में दुबई में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल की एक मंत्री स्तरीय बैठक हुई है। इस गठबंधन में संयुक्त अरब अमीरात, मोरक्को, बहरैन, फ्रांस, इटली, स्पेन, सेनेगल, सिंगापुर स्लोवाकिया नीदरलैंड समेत इस्राईल ने भी भाग लिया था। इस गठबंधन ने सभी राष्ट्रीय सीमाओं से पर संगठित अपराध से निपटने एवं आतंकवाद के विरुद्ध पर चर्चा की थी। 2020 के आखिर में संयुक्त अरब अमीरात, सूडान, बहरैन और मोरक्को ने इस्राईल के साथ संबंधों को सामान्य करते हुए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles